भाजपा सतेराखाल- चोपता मण्डल में महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया

भाजपा सतेराखाल- चोपता मण्डल में महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा सतेराखाल चोपता मंडल के अंतर्गत सतेराखाल, मायकोटी में जन सम्पर्क अभियान,
खबर शेयर करें:

महेन्द्र कुमार(पप्पू )चोपता रुद्रप्रयाग।

भाजपा सतेराखाल- चोपता मण्डल में महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया

रुद्रप्रयाग-  4 जुलाई को  भाजपा सतेराखाल चोपता मंडल के अंतर्गत सतेराखाल, मायकोटी, दुर्गाधार, चोपता, क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष श्री त्रिलोचन प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में महा संपर्क अभियान के तहत जनसंपर्क किया गया।

महा संपर्क अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री संजय शर्मा दरमोडा का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया सजय शर्मा दरमोडा  ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र में संपर्क करके केंद्र सरकार की 9 साल बेमिसाल की उपलब्धियां बतायी तथा पत्रक वितरण किए भाजपा पार्टी के द्वारा दिए गए 90 90 90 20 24  पर मिस कॉल करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि जो लोगों में मोदी जी का विश्वास है महा संपर्क अभियान के अंतर्गत दिखाई दे रहा है 2024 में पूर्ण रूप से सरकार देखने को मिलेगी

भाजपा जिला मंत्री गंभीर सिंह बिष्ट ने स्थानीय लोगों से संपर्क करते हुए कहा आज मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में महा संपर्क अभियान चलाया जा रहा है हमारे  तल्ला नागपुर क्षेत्र में भी  बड़ा ही उत्साह देखने को मिल रहा है मोदी सरकार ने जनता के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ जनता को मिल रहा है जनता भली-भांति देख रही है सबका साथ सबका विश्वास के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है

तला नागपुर क्षेत्र  सतेराखाल्, मायकोटी, दुर्गाधार, चोपता मैं स्थानीय लोगों ने सबसे बड़ी पेयजल और बिजली की समस्याओं से अवगत किया मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट ने आश्वासन दिया जल्द से जल्द संबंधित विभाग से संपर्क करके समस्या का समाधान किया जाएगा उन्होंने कहा मंडल के अंतर्गत पड़ने वाले सभी 29 बूथों पर महा संपर्क अभियान चला दिया गया है साथ ही साथ अभियान के तहत जिन पात्रों को अभी तक सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है चिन्हित करके संबंधित विभाग से लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है।

 इस शुभ अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्तवाल, मंडल उपाध्यक्ष हरीश गुसाईं, मंडल महामंत्री विक्रम पैलडा, अर्जुन नेगी, कोषाध्यक्ष राकेश रावत, हिम्मत सिंह रावत,मीडिया प्रभारी मानेंद्र कुमार, लक्ष्मण बर्तवाल, भागचंद् लाल, सचेंद्र रावत, रामेश्वर सेमवाल, जोत सिंह राणा, मंडल युवा मोर्चा उपाध्यक्ष योगम्बर रावत, करणवीर गुसाई एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->