प्राचार्य डा० भानू प्रकाश देवली 37 वर्ष लम्बी सेवा के बाद सेवानिवृत्त

संस्कृत महाविद्यालय रूद्रप्रयाग के प्राचार्य डा० भानू प्रकाश देवली 37 बर्ष लम्बी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गये है।
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर /गढ़वाल ब्यूरो।

प्राचार्य डा० भानू  प्रकाश देवली 37 वर्ष लम्बी सेवा के बाद सेवानिवृत्त।

रुद्रप्रयाग-शुक्रवार 31 मार्च को  संस्कृत महाविद्यालय रूद्रप्रयाग के प्राचार्य डा० भानू  प्रकाश देवली 37 बर्ष लम्बी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गये है।

उनकी विदाई समारोह मे मुख्य अतिथि के रुप मे सहायक निदेशक डा०चण्डी प्रसाद घिल्डियाल शामिल हुए। इस अवसर पर घिल्डियाल ने कहा कि डा० देवली का जीवन शिक्षा एवं सस्कृत के लिए समर्पित रहा। उन्होंने 37 बर्ष  की लम्बी सेवा मे  व्यवहार कुशलता एवं कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ पूर्ण की इसके लिए संसकृत जगत उन्हे  हमेशा स्मरण करता रहेगा।

इस अवसर पर उप महानिदेशक ने नये प्राचार्य के रुप मे शशी भूषण बमोला को पद भार सौंपते हुए विद्यालय के कुशल संचालन करने के निर्देश दिये।

कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि के रुप मे पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल सुन्दरियाल ने कहा कि कि एक शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नही होता ,वह समाज की सेवा मे आजीवन लगा रहता है।उन्होंने देवली के कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया।

सेवानिवृत्ति पर डा० देवली ने कहा कि कुशल प्रशासक एवं विद्वान अधिकारी निदेशक डा०घिल्डियाल का उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर  उपस्थित होना बड़े गौरव का क्षण है,उन्होंने कहा कि वे निरन्तर संस्कृत की सेवा मे शेष जीवन ब्यतीत करेंगे।

इस मौके पर प्राचार्य शशी भूषण बमोला,देवी प्रसाद, सुखदेव प्रसाद सिलोडी, प्रवीण कुमार, कुलदीप डिमरी, श्रीमती नन्दा देवी सेमवाल, संस्कृत महाविद्यालय विद्यापीठ की प्राचार्य डा०पुष्पा नौटियाल सहित कई जनप्रतिनिधि तथा शिक्षकगण उपस्थित थे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->