सतेराखाल - चोपता में बूथ सशक्तिकरण बैठक का आयोजन।

भाजपा सतेराख़ाल-चोपता मंडल जिला रुद्रप्रयाग के अंतर्गत चोपता में बूथ सशक्तिकरण बैठक का किया गया आयोजन।
खबर शेयर करें:


मानेंद्र कुमार पप्पू/चोपता रुद्रप्रयाग

भाजपा सतेराख़ाल-चोपता मंडल जिला रुद्रप्रयाग के अंतर्गत चोपता में  बूथ सशक्तिकरण  बैठक का  किया गया आयोजन।

 डा०  श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ।तत्पश्चात किया गया वंदे मातरम गीत का गायन।

मुख्य अतिथि भाजपा जिला रुद्रप्रयाग प्रभारी  ऋषि कंडवाल ने बूथ सशक्तिकरण  अभियान के तहत मंडल में पढ़ने वाले सभी बूथों की जानकारी ली सभी बूथों के अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारी, एवं विस्तारको, को बैठक का प्रशिक्षण देते हुए कार्यकर्ताओं को भाजपा पार्टी की रीति नीति अनुशासन विषयों पर चर्चा की बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत  मंडल का  वृत्त लेते हुए सभी अल्पकालिक विस्तारको को आने वाले समय में अल्पकालीन योजनाओं से अवगत होकर  सभी कार्यकर्ताओं को विस्तारक के रूप में मंडल के अंतर्गत दूसरे शक्ति केंद्र पर जाकर बूथ मजबूत करना है  पन्ना प्रमुख  टोलियों का गठन होना है मंडल में पढ़ने वाले सभी बूथों पर जाकर  जनता को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताना है जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम को सुनना है साथ ही साथ प्रत्येक बूथ पर सभी कार्यकर्ताओं को एकत्र होकर इस कार्यक्रम को सुनना है आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव नजदीक हैं संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की परीक्षा होनी है और हम सभी को प्रयास करना है आगामी होने वाले चुनाव की परीक्षा में मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज कराएं दूसरे दल में ताकत नहीं कि, भाजपा को मात दे सके  बूथ जीता चुनाव जीता, "अपना बूथ सबसे मजबूत" पार्टी के दिशा निर्देश पर कार्य करने की आवश्यकता है हर घर को हमारी भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है उसे चिन्हित कर  बताने की आवश्यकता है

          बूथ सशक्तिकरण अभियान के जिला संयोजक विनोद देवशाली, एवं जिला सह संयोजक विक्रम कंडारी ने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम की रूपरेखा को अवगत कराते हुए कहा भाजपा संगठन एक ऐसा संगठन है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा जाता है सभी के बारे में सोचा जाता है तथा उनके दुख सुख में साथ में रहता है कार्यकर्ताओं की मन भावनाओं को समझा जाता है इसलिए हम सभी को आपस में समन्वय बनाकर इस बूथ सशक्तिकरण अभियान को आगे बढ़ाना है।

इस दौरान डाटा प्रबंधन जिला संयोजक गम्भीर सिंह बिष्ट ने सरल एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी व प्रत्येक बूथ पर व्हट्सएप ग्रुप बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान डाटा प्रबंधन जिला संयोजक गंभीर सिंह बिष्ट ने सरल एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी व प्रत्येक बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का आह्वान किया

  इस कार्यक्रम की महिला सदस्य सुमन जमलोकी ने भी मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत सभी को साथ लेकर चलना है सबका साथ सबका विकास कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बदौलत भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल करनी है और आज इसीलिए भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है

बूथ सशक्तिकरण बैठक कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गाया गया तथा सफल कार्यक्रम के लिए मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भट ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों वह देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया

इस बैठक कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अर्जुन नेगी एवं विक्रम पैलड़ा के द्वारा किया गया

                       ...... इस दौरान  भाजपा जिला मंत्री व डाटा प्रबंधन जिला संयोजक गंभीर बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्तवाल, मंडल मीडिया प्रभारी मानेंद्र कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी आशीष पुरोहित, मंडल कोषाध्यक्ष राकेश रावत, मंडल उपाध्यक्ष भागचंद नेगी, हरीश गुसाईं, मगन नेगी, दीपक नेगी, जीत सिंह मेवाल, दलवीर राणा,  मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष दुर्गा करासी,अंजना सजवाण, मिनाक्षी बर्तवाल, उमा देवी, हिम्मत रावत, विमल बिष्ट, जोत सिंह राणा, वीरेंद्र नेगी, रामेश्वर सेमवाल, सचेंद्र रावत, विवेक कांडपाल, जितेंद्र बर्तवाल, प्रेम नेगी, प्रह्लाद रावत, दिलीप राणा, हर्ष लाल, गौरव सुप्रियाल, सर्वेश्वर चमोला, दयाल लाल, सतेह सिंह नेगी, एवं सभी कार्यकर्ता  मातृ शक्तियां  उपस्थित रहे

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->