दुर्गाधार में बीर भड़ माधो सिह भंडारी व द्रौपदी चीर हरण गढ़वाली नृत्य नाटिका का मंचन

दुर्गाधार में बीर भड़ माधो सिह भंडारी व द्रौपदी चीर हरण गढ़वाली नृत्य नाटिका का मंचन,कगायिका रामेश्वरी भट्ट व आरती गुसाई
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

 दुर्गाधार में बीर भड़ माधो सिह भंडारी व द्रौपदी चीर हरण गढ़वाली नृत्य नाटिका का मंचन

दो दिवसीय सास्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बीर भड़ माधो सिह भंडारी व द्रौपदी चीर हरण गढ़वाली नृत्य नाटिका का मंचन।

रुद्रप्रयाग-  विकासखण्ड अगस्त्यमुनि जनपद रुद्रप्रयाग के अंतर्गत तल्ला नागपुर दुर्गाधार में बोरा की प्रधान जयंती गुसाई के  नेतृत्व में, वीरभड माधो सिंह  भंडारी व द्रोपदी चीर हरण गढवाली नृत्य नाटिका बहुत सुंदर मंचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर  रुद्रप्रयाग  थाना प्रभारी जयपाल सिंह नेगी व ग्राम ललुडी के रहने वाले माधो सिह भंडारी के परिवार से, 16वे वंशज के रूप में भूपेंद्र सिंह भंडारी ने शिरकत की और माधो सिंह भंडारी के इतिहास को दोहराया संक्षिप्त वर्णन किया

द्वितीय दिवस कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि के तौर पर  चोपता वार्ड से जिला पंचायत  सदस्य सुनीता बर्तवाल व दुर्गाधार पुलिस चौकी प्रभारी योगेश कुमार के द्वारा रिवन काटकर, द्वीप  प्रज्वलित करके तिलक वंदन करके  कार्यक्रम का शुभारंभ किया 

    इस अवसर पर लोकगायिका रामेश्वरी भट्ट व आरती गुसाई  के द्वारा उत्तराखण्ड  लोकसंस्कृति अपने सुंदर जागरो के माध्यम से  बहुत सुंदर प्रस्तुती दी, पाडव लीला में  मामा शकुनी अपने भांजे दुर्योधन को  द्रोपदी चीरहरण की विधि बताते है, तत्पश्चात पांडवो और कौरवों के बीच खेला पासो का  नृत्य दृश्य दिखाया गया , पांडव इस खेल मे अपना सब कुछ गवां देते है, और पाडंव बूरी तरह  हार जाते  है  अंत में  कौरव द्रोपदी की चीरहरण की तैयारी करते हैं, द्रोपदी भगवान श्री कृष्ण जी को याद करती हे, भगवान जी प्रकट होने के बाद द्रोपदी की लाज लज्जा की रक्षा करते है।

पुलिस चौकी प्रभारी दुर्गाधार योगेश कुमार ने  कार्यक्रम समिति का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए  पुलिस संबन्धी बातों  अवगत कराते  हुए कहा कि आजकल फर्जी केश ज्यादा चल रहे है, साइबर क्राइम बढ़ गया है सभी लोग चोरों से सावधानी रहे, मोबाइल में पुलिस ऐप डाउनलोड करें वहीं जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्तवाल ने भी अपने सम्बधोन  में  कहा कि ऐसे कार्यक्रम क्षेत्रों में होने चहिये,उन्होंने कहा कि मातृ शक्तियों में जो प्रतिभा छिपी है प्रतिभा को दिखाने के अवसर प्राप्त होते हैं, साथ ही जिला पंचायत सदस्य ने सुनिता बर्तवाल ने ग्राम बोरा के सामुहिक मार्ग के लिए  अपने स्तर से तीन लाख की  घोषणा की।

 कार्यक्रम  का  संचालन प्रहलाद सिंह गुसाई के द्वारा किया गया  बच्चों द्वारा बहुत सुंदर नृत्य पेश किया गया प्रधान जयंती गुसाई ने दो दिवसीय सफल कार्यक्रम के लिए  ग्राम सभा एवं समस्त क्षेत्र वासियों का हार्दिक आभार प्रकट किया इस  अवसर पर ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रवल नेगी, सुरजपाल गुसाई, लक्ष्मण बर्तवाल,   मण्डल मीडिया प्रभारी मानेंद्र कुमार, उप प्रधान हरीश गुसाई, गोकुल लाल, सुरेंद्र गुसाई, जीतपाल गुसाई, जगत गुसाई, किशन गुसाई, प्रताप मेवाल, करणवीर गुसाई, मदन गुसाई, विनोद रावत सहित कई क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->