कक्षा 12 की छात्रा के साथ दुराचार, शिकायत दर्ज।
जनपद पौड़ी के सतपुली क्षेत्र में एक गांव की कक्षा 12वीं की छात्रा के साथ छात्रा के गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा दुराचार करने का जघन्य अपराध सामने आया है। इस तरह की घटनाएं समाज के लिए ओर क्षेत्र के लिए किसी भी तरह से सही नही हैं।
राजस्व पुलिस सतपुली को इस सम्बंध में तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व दुराचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर करने की कार्यवाही को लेकर राजस्व पुलिस द्वारा जिलाधिकारी पौड़ी को पत्र भेजा जाएगा।
सतपुली तहसील की प्रभारी तहसीलदार सुधा डोभाल द्वारा बताया गया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा तहरीर देकर बताया कि 12वीं में पढ़ने वाली किशोरी को गांव का ही एक व्यक्ति उसे घर के पास खेतों में जबरन ले गया और वहां डरा धमकाकर कर उसके साथ दुराचार किया। यह घटना मंगलवार की है।
तहरीर मिलने के बाद राजस्व पुलिस सतपुली द्वारा पोक्सो ओर दुराचार से सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जिलाधिकारी पौड़ी को इस मामले की जॉच रेगुलर पुलिस से करवाने के लिए अनुरोध पत्र दिया जाएगा।


