रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।
द्वारिका प्रसाद सेमवाल अध्यक्ष सतवीर सिह प्रबंधक व पुनीता देवी को चुना गया सचिव।
"प्रबंध कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनाव संपन्न "
23 फरवरी 2023 को जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रणधार जखवाडी़ बांगर के प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव पर्यवेक्षक श्री गजपाल सिंह जगवाण प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज रामाश्रम, चुनाव अधिकारी श्री नौटियाल प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोंगा सकलाना एवं प्रबंध संचालक श्री मदन सिंह बिष्ट प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरसिर की देखरेख में संपन्न हुआ।
विद्यालय प्रबन्ध कार्यकारिणी हेतु श्री सतवीर सिंह पंवार प्रबंधक, श्री द्वारिका प्रसाद सेमवाल अध्यक्ष, श्री विनोद लाल उपाध्यक्ष, श्रीमती दीपा देवी सहायक प्रबंधक, श्रीमती पुनीता देवी सेमवाल कोषाध्यक्ष, श्री सतीश सेमवाल पदेन सचिव एवं प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में श्री बलवीर सिंह धिरवाँण, श्री संपूर्णानंद सेमवाल, श्री संदीप सेमवाल, श्री घीणालाल, श्री फत्ती लाल, श्री हयात सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुऐ।
चुनाव में श्री शुरवीर सिंह धिरवाँण, श्री भीम सिंह रावत, श्री हुकम सिंह पंवार, श्रीमती सुधा देवी, श्री दीवान सिंह, श्री हयात सिंह धिरवाँण आदि उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा पूर्व प्रांत कार्यकारिणी को सादर विदाई देते हुए नवनिर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी एवं उपस्थित अधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया गया ।
चुनाव पर्यवेक्षक श्री गजपाल सिंह जगवाँण जी द्वारा विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनाव संपन्न होने पर स्वस्थ परंपरा, एकता एवं सुसंस्कृत व्यवस्था हेतु आभार व्यक्त किया गया। मतदान अधिकारी के रूप में श्री महादेव प्रसाद सेमवाल एवं विद्यालय परिवार की ओर से श्री जयेन्द्र प्रसाद भट्ट, सुरेश चंद नौटियाल, श्री योगेश नेगी, महेंद्र किशोर, पवन कुमार, सौरभ मेहता, उत्तम सिंह पंवार, सुचिता मैठाणी, सुमन सिंह आदि उपस्थित रहे।


