बारह वर्ष पश्चात मुनेश्वर महाराज मंदिर मुन्नादेवल (बड़मा)में नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू

पट्टी बड़मा के आराध्य महाराज श्री मुनेश्वर महाराज ग्राम मुन्नादेवल बड़मा में आदि गुरू शंकराचार्य जी द्वारा निर्मित पौराणिक मंदिर में तेरह वर्ष मेें
खबर शेयर करें:

 बारह वर्ष पश्चात मुनेश्वर महाराज मंदिर मुन्नादेवल (बड़मा)में नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू।

पट्टी बड़मा के आराध्य महाराज श्री मुनेश्वर महाराज ग्राम मुन्नादेवल  बड़मा  में आदि गुरू शंकराचार्य जी द्वारा निर्मित पौराणिक मंदिर में तेरह वर्ष मेें हो रहा है जगत कल्याण हेतु नवाह यज्ञ का आयोजन जिसका आज दशकों पुरानी परम्परागत रीति का निर्वहन करते हुये मंत्रोच्चार से नौ दिवसीय महायज्ञ को कुण्ड खात पंण्डित श्री विद्धादत मैठाणी के हाथों से दी गई। कुण्ड खात की परम्परा दशकों से इस आराध्य मंदिर में देने की चली आ  रही है। 

मान्यता है कि जो व्यक्ति महायज्ञ का कुण्ड खात देते हैं वो अगले महायज्ञ से पहले श्री बैकुंठ धाम को श्री हरि के चरणों में स्वर्ग में स्थान पाते हैं। इधर बुजुर्ग पंण्डित श्री विद्धादत मैठाणी जी को कुण्ड खात देते देख जनता भावुक होने लगी इधर इस मौके पर कुण्ड गज के बाद मंत्रोच्चार से अग्नि प्रज्ज्वलित की गई तत्पश्चात यज्ञ कुण्ड में अग्नि स्थापित कर नौ दिवसीय यज्ञ विश्व कल्याण हेतु शुरू हो गया है।

 इस मौके पर क्षेत्रीय जनता में भगवान मुनेश्वर मंदिर में दर्शन की भीड बडने लग गयी है। सामाजिक कार्यकर्ता  कालीचरण रावत ने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में एकता  खुशहाली और आरोग्यता बनी रहती है, साथ ही वरिष्ठ नागरिक श्री तोताकृष्णा भट्ट जी ने अपने संबोधन में विस्तृत जानकारी के साथ कहा कि हमने अपनी इन पौराणिक सनातनी परम्पराओं को इन्ही धार्मिक अनुष्ठान  के आयोजन से आगे बनाये रखना है। 

भगवान मुनेश्वर महाराज मंदिर में आज भी दम्पति लोग पुत्र कामना हेतु   अनुष्ठान रखते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद भगवान मुनेश्वर से लेते हैं। बताया जाता है भगवान मुनेश्वर  श्री अगस्त महाराज के भाई हैं।

इस मौके पर श्री शर्मानंद मैठाणी, गोविंद राम मैठाणी, देवेश्वर मैठाणी, संजय मैठाणी, अनिल मैठाणी, विनोद मैठाणी, राघवानन्द मैठाणी, रमेश मैठाणी, केशवानंद डिमरी, शैलेन्द्र मैठाणी, महादेव मैठाणी, अजय मैठाणी, सुनील मैठाणी, राकेश भट्ट, परमानन्द सेमवाल, गंगाराम मैठाणी, जगतराम मैठाणी, बलवीर राणा,  उम्मेद सिंह गुनसोला,  अरविंद भट्ट, उदयराम मैठाणी, महिला मंगल दल मुन्नादेवल, महिला मंगल दल थाती बडमा, महिला मंगल दल सेम बडमा, महिला मंगल दल जखोली बडमा के सदस्यों की उपस्थित रही

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->