रामरतन पवांर/ गढ़वाल ब्यूरो
विकासखंड जखोली के अन्तर्गत बुढ़ना गाँव के निवासी युवा कवि ब्रह्मप्रकाश को साहित्य गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित।
जखोली- बुलन्दी साहित्यिक सेवा समिति अन्तरराष्ट्रीय द्वारा आयोजित विश्व का सबसे बड़े वर्चयुअल कवि सम्मेलन मे सहभागिता कर जनपद रूद्रप्रयाग के जखोली ब्लाँक ग्राम पंचायत बुढ़ना के निवासी बह्मप्रकाश का नाम विश्व रिकार्ड मे दर्ज कर साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि बुलन्दी सेवा अन्तरराष्ट्रीय समिति द्वारा बाजपूर (उत्तराखंड) मे आँनलाइन वर्चयुअल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमे 35 देशो के 3970 कवियों ने प्रतिभाग कर 400 घंटे का अनवरत विश्व रिकॉर्ड बनाया था। जिस सम्मेलन मे ब्रह्मप्रकाश ने भी प्रतिभाग किया।
इससे पूर्व भी ब्रह्मप्रकाश को बुलंदी साहित्यिक सेवा संस्थान द्वारा हिन्दी गौरव सम्मान प्रदान किया गया था।जखोली ब्लॉक के इस युवा कवि ने अपनी सहभागिता निभाकर जनपद रूद्रप्रयाग का नाम रोशन किया है और कवि ब्रह्मप्रकाश को बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति(अन्तरराष्ट्रीय) राष्ट्र भाषाआ हिन्दी मे काव्य सृजन एवं हिन्दी भाषा के प्रचार के विशिष्ट अवदान हेतू हिन्दी दिवस के सुअवसर पर सम्मान एवं सहभागिता प्रमाण पत्र व प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक वादल वाजपूरी, संरक्षक पंकज शर्मा, राष्ट्रीय सचिव मातृका बहुगुणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने युवा कवि को इस सम्मान से नवाजे जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है।



