ग्राम पंचायत त्यूँखर मे आगामी 25 दिसंबर से किया जायेगा नागनृत्य का भव्य आयोजन

पहाड़वासी अपनी धार्मिक संस्कृति को कायम रखने के लिए गाँवो मे देवी देवताओं का पूजन, मडांण सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम करते रहते हैं,
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।


 ग्राम पंचायत त्यूँखर मे आगामी 25 दिसंबर से  जायेगा नागनृत्य का भव्य आयोजन।

नौ दिन तक चलेगा नागनृत्य का आयोजन

इस दौरान देवसमिति का का भी किया गया गठन, शिवराज सिह कैन्तूरा अध्यक्षव कविन्द्र सिह पवांर को चुना गया कोषाध्यक्ष।

जखोली- हिन्दू धर्म मे अनेक देवी देवताओं के पूजने की परम्परा आज भी प्रचलित है। सभी जानते है कि उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है,  इस अंचल के कण कण मे देवी देवी देवता निवास करते है। आज भी पहाड़वासी अपनी धार्मिक संस्कृति को कायम रखने के लिए गाँवो मे देवी देवताओं का पूजन, मडांण सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम करते रहते है।

ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत त्यूँखर मे एक आम बैठक का आयोजन किया किया जिसमे कि गाँव के कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया बैठक मे उपस्थित लोगो ने अपने गांव की धार्मिक परम्परा को जीवित रखने व सम्पूर्ण गाँव को नागदेवता से कुशहाली रखने हेतू आगामी 25 दिसंबर से नागलीला का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया।

त्यूँखर गाँव मे इस नागदेवता नृत्य का आयोजन 9 दिन तक चलेगा।

साथ ही साथ ही बैठक के दौरान ग्रामीणों द्वारा सर्व सम्मति से एक साल के लिए देव समिति का गठन किया गया ,  जिसकी देख रेख मे इस नाग नृत्य का आयोजन किया जायेगा।

इस देव समिति मे शिवराज सिह कैन्तूरा को अध्यक्ष एंव कविन्द्र सिह पवांर को कोषाध्यक्ष चुना गया व गोविन्द सिह पवांर, बसन्त सिह पवांर, उदय सिह पवांर,  कुशाल सिह, मकान सिह पवांर, श्रीमती गीता देवी, विनीता देवी को सर्वसम्मति से सदस्य बनाया गया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->