चमोली में 26 जनवरी से शूरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए प्रभारी नियुक्त

प्रदेश मे अगले साल 26 जनवरी से शूरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान हेतू नियुक्त किये गये प्रभारी
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।


काग्रेंस  जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी की अध्यक्षता मे नगरपालिका सभागार मे आयोजित की बैठक।

प्रदेश मे अगले साल 26 जनवरी से शूरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान हेतू नियुक्त किये गये प्रभारी

गोपेश्वर। कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जनपद चमोली के नौ ब्लाकों के लिए प्रभारियों की नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्रवार को नगरपालिका सभागार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चमोली जिले के प्रभारी रुद्रप्रयाग विधानसभा के प्रत्याशी रहे ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने  सभी नौ ब्लाकों और नगरों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव गांव एवं घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों व रीतियों का प्रचार प्रसार करने को कहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा है कि कांग्रेस ने प्रदेश में अगले साल 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए ब्लाक स्तर पर वरिष्ठ नेताओं को  प्रभारी नियुक्त किया है। 

     चमोली प्रभारी प्रदीप थपलियाल ने बताया कि हाईकमान के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक ब्लाकों में गांव गांव एवं घर घर पद यात्रा का आयोजन करेंगे जो करीब दो महीने तक चलेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामी को लोगों तक उजागर करने व कांग्रेस की नीतियों व रीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाने का आह्वान किया है।

    इस अवसर पर ब्लाकों में नियुक्त प्रभारियों में दशोली में हरीश भण्डारी, जोशीमठ में मनोज कुमार, पोखरी में सुभाष रावत,घाट में लक्ष्मण बिष्ट,कर्णप्रयाग में रैजा चौधरी, नारायणबगड़ में गजेन्द्र रावत, थराली में महेश शंकर त्रिकोटी ,देवाल में लक्ष्मण रावत, गैरसैंण में अजय किशोर भण्डारी को प्रभारी बनाया गया है। जबकि नगर प्रभारियों में जोशीमठ में उषा रावत, गोपेश्वर में कमल रतूड़ी,नंदप्रयाग में सुदर्शन शाह, कर्णप्रयाग में दान सिंह नेगी, गैरसैंण में ईश्वरी मैखुरी वह गौचर में प्रमुख हरीश परमार को प्रभारी बनाया गया है।

   बैठक में अरविंद नेगी, योगेन्द्र बिष्ट,ऊषा रावत, लक्ष्मण बिष्ट, रवीन्द्र नेगी, पूर्व प्रमुख रैजा चौधरी, गोविन्द सजवाण, सूर्य पुरोहित, संदीप नेगी, नरेन्द्र भारती, युद्धवीर बर्तवाल, ओमप्रकाश, संदीप झिक्वाण,मनीष नेगी आनंद सिंह पवार दीपक भंडारी उषा फरस्वान अंजू राणा विजया कंडारी आदि मौजूद थे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->