तीन भर्ती परीक्षाएं रद्द, फैसले से छात्रों में रोष, विरोध में कराया मुंडन

खबर शेयर करें:
तीन भर्ती परीक्षाएं रद्द, फैसले से छात्रों में रोष, विरोध में कराया मुंडन।



 मार्च में पुनः परीक्षाएं करवाने के  उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के  फैसले से छात्रों में रोष, विरोध में कराया मुंडन।

  उत्तराखण्ड में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से भविष्य के सुन्दर स्वप्न संजोए युवाओं के स्वप्नों पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के फैसले ने वज्रपात कर दिया है।
आयोग ने आज स्नात्तकस्तरीय वनदरोगा व सचिवालय रक्षक की पूर्व में आयोजित  परीक्षाओं को नकल की बात सामने आने पर रद्द कर दिया है। परीक्षा में नकल होने के प्रकरण की अभी जांच चल रही है। इस बीच आयोग ने परीक्षाएं दुबारा करवाने का निर्णय लिया है। इन भर्तियों की प्रक्रिया मार्च से पुनः प्रारम्भ की जायेंगी।




आयोग के अध्यक्ष श्री जी.एस. मार्तोलिया ने बताया है कि पिछली परीक्षाओं में नकल में संलिप्त अभ्यर्थियों को इन परीक्षाओं में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि परीक्षाओं में शुचिता एवं पारदर्शिता हेतु आयोग  प्रतिबद्ध है व इसलिये कई कदम उठा रहा है।
साथ ही आयोग की ओर से शासन को कनिष्ठ सहायक(वैयक्तिक), कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी (दूरसंचार) व पुलिस रैंकर्स वाहन चालकों की परीक्षाओं के सम्बन्ध में पत्र लिखा गया है।
आयोग के अनुसार शासन से अनुमति प्राप्त होने पर ही इन परीक्षाओं के सम्बन्ध में निर्णय लिया जाएगा।

आयोग के इस निर्णय से चयनित छात्र आक्रोशित व आन्दोलनरत हो गये हैं। रायपुर स्थित आयोग मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन व मुण्डन कराकर आयोग के निर्णय से प्रभावित तमाम छात्रों ने विरोध जाहिर किया।

तीन परीक्षाओं के रद्द होने व पुनः परीक्षा करवाने के इस निर्णय से छात्र क्षुब्ध होकर आयोग व शासन से इस निर्णय को वापस करने की मांग को लेकर लामबन्द हो हल्ला बोल प्रदर्शन कर  रहे हैं। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->