रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो
खोया मोबाइल पाकर चेहरे पर लौटी मुस्कान
पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा दैनिक कर्तव्यों के साथ-साथ आम जनमानस की सहायता हेतु अन्य मानवीय कार्यों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है। उक्त क्रम में दिनाँक- 30.12.2021 को श्री बलदेव सिंह बिष्ट पुत्र श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट, निवासी-ग्राम सेलंग जोशीमठ जो की देहरादून से जोशीमठ जा रहे थे ने अपना मोबाइल फोन खो जाने के सम्बन्ध में बाजार चौकी कर्णप्रयाग में सूचना दी।
सूचना पर बाजार चौकी में नियुक्त आरक्षी नरेश नेगी व आरक्षी सलमान खान ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद तथा काफी ढूँढखोज करने के पश्चात मोबाइल फोन को बरामद कर फोन स्वामी के सुपुर्द किया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान वापस लौट आयी। व्यक्ति द्वारा कर्णप्रयाग पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा उनके इस त्वरित कार्यवाही की सराहना की गई।


