रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।
31st एवं आगामी नववर्ष से सम्बन्धित समारोहों को शान्तिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के सम्बन्ध में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आयोजित की गयी गोष्ठी।
आगामी थर्टी फ़र्स्ट एवं नववर्ष को शान्तिपूर्वक मनाए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 30 दिसंबर 2022 को पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल की अध्यक्षता में कोतवाली रुद्रप्रयाग परिसर में नववर्ष की पूर्व संध्या दिनांक 31 दिसम्बर 2022 (थर्टी फर्स्ट) को शांतिपूर्ण माहौल एवं बिना किसी हुड़दंग लड़ाई झगड़े व वैमनस्यता के सम्पन्न कराए जाने हेतु कस्बा रुद्रप्रयाग के प्रतिष्ठित जन पदाधिकारियों, स्थानीय व्यापारियों, होटल रिजार्ट ढाबा संचालकों, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों, स्थानीय लोगों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई।
जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों एवं जन समुदाय को जानकारी दी गई कि उत्तराखण्ड शासन के स्तर से नव वर्ष 2023 के दृष्टिगत उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटकों के अत्यधिक संख्या में आने की सम्भावना के दृष्टिगत पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु दिनांक 30 दिसंबर 2022 से दिनांक 2 जनवरी 2023 तक जनहित में उत्तराखण्ड राज्य के सभी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, चाय व खानपान की अन्य दुकानें 24 घंटे खुला रखने की अनुमति इस शर्त के साथ दी गई है कि सुसंगत नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा बताया गया कि सभी को नववर्ष अन्य पर्वों जैसे होली, दिवाली की भांति शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ मनाएं। यदि किसी व्यक्ति द्वारा शराब पीकर शांति भंग करने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध कानूनी प्रावधानों के अनुरूप कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की गयी।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग श्री जयपाल सिंह नेगी सहित सर्व श्री चन्द्र मोहन सेमवाल व्यापार मण्डल अध्यक्ष रुद्रप्रयाग, तरुण पंवार, दीपक सिंह भंडारी मोहित सिंह, सुशील सिंह, सुबोध कुमार, महावीर सिंह बिष्ट, नरेन्द्र कुमार, अभिषेक पंवार, नरेन्द्र बिष्ट, लक्ष्मण बिष्ट, जगदीश चमोला, राय बहादुर विश्नोई, धर्मेंद्र सिंह, आनंद सिंह बिष्ट हरि सिंह बिष्ट इत्यादि उपस्थित रहे। सभी के द्वारा पुलिस प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के सम्बन्ध में सहमति प्रकट की गयी।
आयोजित हुई गोष्ठी के उपरान्त शान्ति व्यवस्था ड्यूटी में लगने वाले कोतवाली रुद्रप्रयाग के समस्त पुलिस बल को पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा ब्रीफ किया गया।


