राजकीय आदर्श इण्टर मीडिएड कालेज सिद्धसौड बड़मा द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना राजकीय आदर्श इण्टर मीडिएड कालेज सिद्धसौड बड़मा का थाती बड़मा दिगधार के शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन
खबर शेयर करें:

 राजकीय आदर्श इण्टर मीडिएड कालेज सिद्धसौड बड़मा द्वारा आयोजित  सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन ।

विगत 24 दिसम्बर से प्रारम्भ राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में  समस्त स्वयं सेवियो के द्वारा किये गए सामजिक जागरूकता कार्यक्रमों को एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी श्री विनय सेमवाल एवं सह प्रभारी श्री आर आर बहुगुणा  ने सात दिनों के शिविर की गतिविधियों पर विस्तार से व्याखान दिया जैसे गांव में पर्यावरण संम्वधर्न, नशा उन्नमूलन, बेटी बचाओ  -बेटी पढाओ, बौद्धिक सत्र में विदुषीयों द्वारा मार्गदर्शन किया गया तथा  इस  अवसर  पर शिविर में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी जिला ए आर टी ओ रुद्रप्रयाग श्री सुन्दर  लाल  पाण्डेय द्वारा जानकारी दी गई 

कार्यक्रम में स्वयं सेवियों के द्वारा गढ़वाली भाषा में पर्यावरण  संरक्षण पर आधारित  नृत्य नाटिका मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

गढ़वाली में नशामुक्ति नाटिका को उपस्थित अभिभावकों के साथ दर्शकों द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य श्रीमती मीना झिंक्वाण जनता उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय थाती दिगधार बड़मा  ने कहा कि एन एस एस  का रंग ब्रह्मांड का प्रतीक है अपने गावं और समाज में सार्थक परिवर्तन लाना होगा जिसके दूरगामी परिणाम सुखद हों यह  आपका मिशन होगा । साथ ही   स्वंय सेवियो को अच्छे अनुशासन मे बालिका वर्ग में  मनीषा और बालक वर्ग में  रितिक को पुरस्कृत किया गया 

इस अवसर पर प्रधान थाती बड़मा श्रीमती ज्योति रौथाण, प्रधान सेम बड़मा  श्रीमती पवित्रा, क्षेत्रपंचायत थाती बड़मा नीमा रौथाण, प्रबन्धक सुधीर रौथाण, पूर्व प्रबन्धक श्री मदन नेगी, माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सुखदेव रावत, बड़मा विकास समिति के अध्यक्ष कालीचरण रावत, विनोद मैठाणी, पं द्वारिका गौड, राजमोहन रौथाण, बिजेंद्र भण्डारी,गम्भीर रावत  महिला मंगल दल थाती बड़मा, मुन्नादेवल, सेम की सम्मानित जनता उपस्थित रही

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->