ग्राम सभा बवाई में किया गया कमल ब्यूह का मंचन

ग्राम सभा बवाई में किया गया कमल ब्यूह का मंचन। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायिका शैलारानी रावत ने रिब्बन काट कर किया कमल ब्यूह का शुभारंभ।
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

ग्राम सभा बवाई में किया गया कमल ब्यूह का मंचन।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायिका शैलारानी रावत ने रिब्बन काट कर किया कमल ब्यूह का शुभारंभ।

29 दिसंबर 2022 को  विकासखण्ड  अगस्त्यमुनि  जनपद रुद्रप्रयाग के अंतर्गत तल्ला  नागपुर  क्षेत्र के  ग्राम सभा बवाई मे  कमल ब्यु का मंचन किया गया।   जिस सुंदर दृश्य  देखने के लिए स्थानीय लोगो व दूर दराज से आये हुए लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, आपको बता दे कि कमल ब्यु मंचन की मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत  ने  रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान केदारनाथ विधायिका ने ही विधायिका ने आयोजन समिति व समस्त ग्राम सभा का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि ये धार्मिक कार्य हमारी परंपरा है जो कि हमारी पहचान है और धार्मिक कार्यों से ही हम सभी को इकट्ठा होने का सौभाग्य प्राप्त होता है हम पंच पांडवों को देवी देवताओं के रूप में मानते हैं कौरवों और पांडवों का युद्ध हुआ  कौरवो   में अहंकार  की भावना थी, इसीलिए पांडवों की जीत हुई यह कमल  ब्युह  हमें यह सिखाता है की सत्य की राह पर चलें, मुख्य अतिथि ने बताया कि हमे कमल ब्युह मंचन के द्वारा यह सीख मिलती है।

   महाभारत युद्ध में चक्रव्यूह में अभिमन्यु की धोखे से हत्या के बाद अर्जुन प्रतिज्ञा लेते हैं कि सूर्य अस्त से पूर्व मैं जयद्रथ का वध करूंगा, जयद्रथ की सुरक्षा के लिए गुरु द्रोणाचार्य कमल व्यू की रचना करते हैं, युद्ध शुरू होने पर अर्जुन एक द्वार से दूसरे द्वार लड़ते हुए पहुंचते हैं लेकिन जयद्रथ तक नहीं पहुंच पाते हैं धीरे धीरे वक्त बीत जाता है भगवान श्री कृष्ण योग माया की मदद से सूर्य को छुपा देते हैं यह सब देख कर खुश होकर जयद्रथ बाहर निकल आता है लेकिन अचानक सूर्यदेव प्रकट हो जाते हैं सूर्य प्रकट होने पर भगवान श्री कृष्ण अर्जुन से बोलते हैं कि सूर्य अस्त नहीं हुआ है इसीलिए जयद्रथ को मारकर अपनी प्रतिज्ञा पूरी करो अर्जुन जयद्रथ को मारकर अपने पुत्र अभिमन्यु की हत्या का बदला लेते हैं बड़ा ही भावुक दृश्य रहा। 

     इस शुभ अवसर पर   पांडव लीला समिति अध्यक्ष गुमान चौहान, संचालकर्ता सूरजपाल गुसाईं, बावई  प्रधान देवेश्वरी राणा, वरिष्ठ अधिवक्ता हाई कोर्ट नैनीताल, जयवर्धन कांडपाल, भाजपा जिलामंत्री रुद्रप्रयाग गंभीर सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष उखीमठ विजय राणा,  भाजपा जिला महिला मोर्चा रुद्रप्रयाग अध्यक्ष कुवरी बर्तवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा रावत, मीडिया प्रभारी मानेंद्र कुमार, शीशपाल सिंह आदि सभी लोग उपस्थित रहे

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->