पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा समस्त जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई समीक्षा गोष्ठी

आगामी नववर्ष के मौके पर की गई सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने व शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के विरूद्ध,
खबर शेयर करें:

रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो

पुलिस अधीक्षक चमोली ने समस्त जनपद प्रभारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की समीक्षा, विभिन्न बिन्दुओं पर अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

आगामी नववर्ष पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित। 

 27  दिसम्बर  2022 को पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल  द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों, समस्त थानाध्यक्षों व शाखा प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें निन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए दिशा-निर्देश निर्गत किये गये-

1. सर्वप्रथम  थानावार आगामी नववर्ष के मौके पर की गई सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने व शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के विरूद्ध  कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। 

2. उत्तराखण्ड़ पुलिस एप में संचालित होने वाले गौरा शक्ति एप का थानेवार विवरण प्राप्त करते हुए  अधिक से अधिक महिलाओं का गौरा शक्ति एप में रजिस्ट्रेशन करने व रजिस्ट्रेशन के पश्चात वेरीफिकेशन काल करके रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने हेतु महिला उपनिरीक्षकों व महिला आरक्षियों को समय-समय ब्रीफ करने हेतु थानाध्यक्षों को निर्देशित किया।

3. जनपद में चलाये जा रहे ग्राम चौपाल के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थानों क्षेत्रान्तर्गत अधिक से अधिक नागरिकों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा/महिला, अपराध/बाल, अपराध/मानव, तस्करी आदि अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर जागरूक करने व नगरों, कस्बों, गावों व स्कूल कालेजों में अधिक से अधिक जागरुकता कार्यक्रम चलाकर महिलाओं/छात्र छात्राओं को उनके अधिकारों व कानून की जानकारी प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।

4. समस्त थानों में पुलिस क्षेत्र व राजस्व क्षेत्रों से स्थानान्तरित हुई लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारी/विवेचकों को शीघ्र निस्तारण करने, वाँछ्ति/ ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए अभियान को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु दिशा-निर्देश दिए। 

5. जनपद में यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही में तेज करने, यातायात नियमों का पालन कराए जाने के लिए अपने स्तर से भी रणनीति बनाकर कार्ययोजना तैयार करने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम/ओवरलोडिंग/नाबालिक द्वारा गाड़ी ना चलाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाने, ई-चालान अधिक से अधिक करने व लिंग मार्गों पर नियमित रूप से चैकिंग करने व यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन कराने हेतु यातायात निरीक्षक व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

6. अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने, अवैध नशों के अड्डों को चिन्हित करने व नशे के कारोबारियों पर अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही की जाए। साथ ही नशे की गिरफ्त में आये युवाओं व व्यक्तियों का थानेवार विवरण तैयार कर समय-समय पर उनकी काउंसीलिंग करने व थानों में ऐसे व्यक्तियों का विवरण रखने हेतु सभी थानाध्यक्षों को दिशा-निर्देश दिए।  

7. एन0डी0पी0एस0 एक्ट व आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उनकी सम्पत्ति के अधिग्रहण के सम्बन्ध में उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। 

8. माननीय न्यायालयों से प्राप्त सम्मन/वारंट/नोटिस का ससमय निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

9. सीसीटीएनएस, डायल 112 व महिला हेल्पलाइन के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी थानों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का शीघ्र निस्तारण हेतु करने हेतु निर्देशित किया गया। 

10. जनपद में लम्बित 14(1)/14(2) की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

11. जनपद में संचालित हो रहे लघु निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए कार्यों में तेजी लाने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।  

 उक्त गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, प्रतिसार निरीक्षक रविकान्त सेमवाल, वाचक उपनिरीक्षक विजय प्रकाश, सहित जनपद के सभी कोतवाली/थाना एवं शाखा प्रभारी/अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->