रायडी के ताल कटोरा मैदान में आज से क्रिकेट मैच का शुभारंभ

भारत मे क्रिकेट खेल की शुरुवात कब हुई थी, पहला क्रिकेट मैच कहाँ खेला गया था, रायडी के ताल कटोरा मैदान में आज से क्रिकेट मैच का शुभारंभ
खबर शेयर करें:

 रायडी के ताल कटोरा मैदान में आज से क्रिकेट मैच का शुभारंभ।

क्रिकेट खेल के प्रति जुनून का भविष्य किस दिशा और दशा तक ले जाएगा पहाड़ वे नोजवानों को यह विचारणीय प्रश्न है।

भारत मे क्रिकेट खेल को भगवान का दर्जा दिया जाता है। इस खेल की भारत में शुरूआत 17वीं शताब्दी में ही हो चुकी थी। 1721 में ईस्ट इंडिया कम्पनी के अंग्रेज नाविकों द्वारा बड़ोदा के पास केम्बे में क्रिकेट खेला गया था। यह भारत में क्रिकेट मैच खेलने का पहला किस्सा है।

यह खेल 17 वीं शताब्दी से अभी तक अपनी जीवंतता बनाये हुए है और इस खेल के प्रति जूनून से पहाड़ भी अछूता नही है।

आज रायडी ग्राम सभा में महर्षि रणजीत महाराज एकादश द्वारा आयोजित ताल कटोरा स्टेडियम में  ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच आज रायड़ी एकादश ओर रयांशु के बीच खेला गया जिसमें रायड़ी ने जीत दर्ज की, दूसरा मैच किमाणा दानकोट ओर डांगी के बीच खेला गया जिसमें डांगी ने जीत दर्ज की।

इस अवसर पर रविन्द्र  रौथाण, कुलदीप  रौथाण, प्रभुदयाल गुसाई, जगदीश  नेगी, सगत सिंह रौथाण, प्रीतमसिंह गुसाई, व लवकेश सिंह आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->