रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।
थाती बड़मा के दिगदार उ० मा०विद्यालय मे शूरु हुआ सात दिवसीय एन एस एस कैम्प का आयोजन।
जखोली- विकासखंड जखोली के अन्तर्गत जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिगधार थाती बड़मा मे राजकीय आदर्श इटंर कालेज सिद्वसौड़ द्वारा 24 दिसंबर को राष्ट्रीय सेवा योजन इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर की शूरुआत रंगारंग कार्यक्रम के साथ मुना झिकंवाण ओकी अध्यक्षता मे शूरु हो गया है।
राष्ट्रीय सेवा योजन कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मदन सिह नेगी व विशिष्ट अतिथि सुधीर रौथाण, विनोद मैठाणी व क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता कालीचरण रावत द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस शुअवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना झिकंवाण ने राष्ट्रीय सेवा योजन को समाज सेवा का एक बेहतरीन माध्यम बताया।
वही कार्यक्रम मे मुख्य के मुख्य अतिथि श्री मदन सिह नेगी ने बताया कि यह शिविर छात्राओं के सर्वांगीण विकास मे सहायक सिद्ध होगा तथा समाज मे फैल रही बुराइयों को समाप्त करने मे रामबाण का काम करेगा।
कालीचरण रावत ने इस शिविर को महत्वपूर्ण बताते हुए समाज सेवा, व्यक्तित्व को निखारने का माध्यम बताया। साथ ही सुधीर रौथाण ने बताया कि स्वयं सेवी समाज मे सेवा और जागरूकता का सन्देश दे रहे है।
इस उद्घघाटन सत्र मे छात्र छात्राओं ने सास्कृतिक कार्यक्रम कविता पाठ, भाषण व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ आदि कार्यक्रम दिखाये।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महिला मंगलदल, युवक मंगलदलो के सदस्य तथा कार्यक्रम अधिकारी विनय सेमवाल, आर आर बहुगुणा सहित विद्यालय के अध्यापक उपस्थित थे।


