CBI ने रेलवे के सेल टेक्स अधिकारी क़ो रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, 7 हज़ार रूपये में बेच दिया ईमान।
सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम ने लालकुआं रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई की है। रूपये 7000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों रेलवे के वाणिज्य अधीक्षक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सीबीआई की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए मुकदमे की कार्रवाई की है।
बरेली निवासी व्यापारी ने 7 दिसंबर को विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि ट्रेन में माल बुकिंग के दौरान वाणिज्य अधीक्षक द्वारा अक्सर रिश्वत की मांग की जाती है। हावड़ा ट्रेन में माल बुकिंग के बदले रेलवे के वाणिज्य अधीक्षक के द्वारा 7000 रूपये की रिश्वत की मांग की गयी थी। शिकायत पर सीबीआई की टीम ने छापामारी करते हुए वाणिज्य अधीक्षक को गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता के द्वारा सीबीआई को मेल पर अपनी शिकायत दी गयी थी। जिसमें लालकुआं के रेलवे वाणिज्य अधीक्षक के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता की शिकायत मिलने के बाद दिल्ली और देहरादून की सीबीआई की टीम ने छापामारी की कार्यवाही करते हुए वाणिज्य अधीक्षक को रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया।
पूरे मामले की करवाई देहरादून पुलिस उपाधीक्षक सीबीआई नेतृत्व में टीम द्वारा कार्यवाही की गई। सीबीआई की टीम कई घंटों के पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही के लिए आरोपी को अपने साथ में दस्तावेज के साथ गिरफ्तार कर देहरादून ले गई।


