फेगु ( नागजगई) मे तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा इष्टदेव दुर्गा देवी मन्दिर मे किया गया मन्नौ जात का आयोजन

केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा अपनी इष्ट देवता दुर्गा देवी मंदिर फेगू (नाग जगई) में मन्नौ जात का आयोजन किया गया। 12 वर्षो में एक बार होने वाल
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

फेगु ( नागजगई) मे तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा इष्टदेव दुर्गा देवी मन्दिर मे किया गया मन्नौ जात का आयोजन।

12 बर्ष मे एक बार किया जाता है दुर्गा देवी मन्दिर मे मन्नौ जात का आयोजन।

 रुद्रप्रयाग-- केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा अपनी इष्ट देवता दुर्गा देवी मंदिर फेगू (नाग जगई)  में मन्नौ जात का आयोजन किया गया।  12 वर्षो में एक बार होने वाली "मन्नौ जात" (मनौती) में तीर्थ पुरोहित समाज के "सयाणा" परिवार पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हैं। 

इस अवसर पर केदार सभा के अध्यक्ष पं०  श्री राजकुमार तिवारी जी ने कहा कि हमें अपनी पौराणिक परंपरा व पूर्वजों द्वारा थाती को बचाए रखने के प्रयास करने चाहिए व उनको संजोए रखना चाहिए। उन्होंने मां भगवती से समस्त क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की।

     इस मौके पर केदार सभा के पूर्व अध्यक्ष पं० श्री बिनोद प्रसाद शुक्ला, केदार सभा कार्यकारणी के उपाध्यक्ष पं० बिष्णु कान्त कुर्मांचली, कोषाध्यक्ष पं० प्रवीण चन्द्र तिवारी, महामंत्री पं० डा० राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी पं० श्री पंकज शुक्ला,  केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पं० श्री निवास पोस्ती, पं० भगवती प्रसाद तिवारी, पं० श्री अरुण शुक्ला (आचार्य जी) , श्री  पं० श्री उमेश चन्द्र पोस्ती, पं० श्री बृजेन्द्र शर्मा, पं० श्री केशव तिवारी, पं० श्री संतोष त्रिवेदी, पं० श्री तेज प्रकाश त्रिवेदी,  जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी  व केदारनाथ के सभी तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->