शिक्षा विभाग में तबादलों को लेकर DG शिक्षा का सख्त रुख

शिक्षा विभाग में धारा 27 के तहत तबादले के प्रस्ताव अभीतक शासन को नही भेजें गए हैं। धारा 27 के तहत लंबित आवेदनों को अब शासन को भेजे जाने की तैयारी की ज
खबर शेयर करें:

 शिक्षा विभाग में तबादलों को लेकर DG शिक्षा का सख्त रुख।

शिक्षा विभाग में तबादलों को लेकर हर समय कुछ न कुछ बवाल मचा रहता है। कभी अनिवार्य के नाम तो कभी तबादला नीति के नाम पर होता जाता कुछ नहीं।

मनचाहे तबादले के लिए हर वर्ष तबादले की गूँज जैसे ही उठी वेसे ही मिष्ठान वितरण कार्यक्रम शुरू हो जाता है, यह अनसुलझा रहस्य है। तबादले के नाम पर संतुष्टि नही ऐसे क्यों कारण क्या हो सकते हैं।

अब ये भूमिका क्यों बांधी गयी है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है गौरतलब है कि कई विभाग तय की गई सीमा के अंदर धारा 27 के तहत कार्मिकों की ट्रांसफर सूची जारी कर चुके हैं जबकि शिक्षा निदेशालय में धारा 27 के तहत होने वाले तबादले की कार्यवाही धूल फांक रही है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा लेटलतीफी करने से उनकी मंशा पर कई सवाल खड़े हो रहें हैं जो लगभग हर साल होतें है। शिक्षा विभाग में धारा 27 के तहत तबादले के प्रस्ताव अभीतक शासन को नही भेजें गए हैं। धारा 27 के तहत लंबित आवेदनों को अब शासन को भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।

8 दिसम्बर को विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को इस सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->