रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो
उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा हेतु ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
दिनाँक 18.12.2022 को आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी पी.ए.सी./आईआरबी/अग्निशामक(पुरूष/महिला) लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में आज दिनाँक 17.12.2022 को पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री प्रमोद शाह, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग श्री अमित कुमार सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह द्वारा परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को थाना गोपेश्वर, कोतवाली कर्णप्रयाग एवं कोतवाली चमोली में ब्रीफ कर परीक्षा ड्यूटी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए:-
1- परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त सभी पुलिसकर्मी निर्धारित वर्दी पहनेंगे एवं अपना-अपना ड्यूटी कार्ड अनिवार्य रुप से धारण करेंगे।
2- ड्यूटी में नियुक्त सभी पुलिस कर्मी समय से अपनी ड्यूटी पर पहुचेंगे।
3- ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
4- प्रत्येक परीक्षार्थी को सघन चैकिंग एवं किसी भी प्रतिबंधित वस्तु के बिना ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने दिया जाएगा।
5- परीक्षार्थियों के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार किया जाएगा।
6- परीक्षा केंद्रों के बाहर 200 मीटर की परिधि में लगाई गई धारा 144 का कड़ाई से पालन करने के साथ ही सतर्कता से ड्यूटी का निर्वहन करेंगे, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।
7- ड्यूटी में नियुक्त सभी पुलिस कर्मी परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्र में होने वाली सम्पूर्ण कार्यवाही पूरी होने के बाद ही अपने ड्यूटी प्वाइंट छोड़ेंगे।
8- सभी अपने-अपने जोनल/सैक्टर अधिकारियों के साथ समन्वय बनाये रखेंगे।
इस अवसर पर परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


