सरकारी सिस्टम की मार कभी भी जान पर भारी पड़ सकती है।
दुर्घटना- बड़ा हादसा चालक की सूझबूझ के कारण टला।
सरकारों द्वारा रोडवेज की अनदेखी करने से रोडवेज की बसें व्यवस्था की मार से पीड़ित होकर आहें भर रही है।
अधिकतर लोग रोडवेज की बसों में क्यों नही बैठते कारण रोडवेज बसों की स्थिति है।
चालक परिचालक को ड्रेस पहनाने से सिस्टम नही सुधरता सिस्टम बसों की नियमित कार्यशाला में निरीक्षण ओर कमियों को दुरस्त करके सुधरेगा।
आज सुबह 5 बजे ऋषिकेश से पाण्डुकेशर के लिए चली रोडवेज की बस का बियरिंग टूटने से बड़ा हादसा चालक की सूझबूझ से टल गया। चालक की सूझबूझ ने बड़ा हादसा टाला है ऐसे कर्मचारियों को उत्तराखंड परिवहन निगम अवश्य सम्मानित करेगा यह अपेक्षा है।
उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों के रखरखाव ओर मेंटनेंस की व्यवस्था कितनी सशक्त ओर सुदृढ है जगह जगह पर खराब हुई बसें देखकर अंदाज लगाया जा सकता है।


