गौरा शक्ति मॉड्यूल के कार्यान्वयन का जनपद में नियुक्त महिला उपनिरीक्षकों व महिला पुलिस कर्मीयों को दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण

पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन द्वारा उत्तराखण्ड़ पुलिस एप में गौरा शक्ति मॉड्यूल के कार्यान्वयन का जनपद में नियुक्त महिला उपनिरीक्षकों व महिला पुलिस कर्मीयों
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।


पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन द्वारा उत्तराखण्ड़ पुलिस एप में गौरा शक्ति मॉड्यूल के कार्यान्वयन का जनपद में नियुक्त महिला उपनिरीक्षकों व महिला पुलिस कर्मीयों को दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण।

आज दिनांक 29.12.22 को पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह द्वारा जनपद में नियुक्त समस्त महिला उपनिरीक्षकों, महिला काउंसिलिंग सैल, महिला हेल्पलाइन व थानों में महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों को उत्तराखण्ड़ पुलिस एप में गौरा शक्ति मॉड्यूल के कार्यान्वयन का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।

    जिससे की महिला की सुरक्षा व शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा सके परीक्षण के दौरान निम्न बिन्दुओं पर महिला पुलिस कर्मियों को विस्तृत जानकारी दी गयी। 

1. उत्तराखण्ड़ पुलिस एप को डाउनलोड करवाकर अधिक से अधिक महिलाओं का गौरा शक्ति में रजिस्टेशन कराकर शिकायत पंजीकरण, कानूनी अधिकार व महत्वपूर्ण नंबर की जानकारी दिए जाने की सम्पूर्ण प्रक्रिया का विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया ।

2. महिला काउंसिलिंग सैल, महिला हेल्पलाइन व महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त महिला अधिकारी व कर्मचारियों को नियमित रूप से गौरा शक्ति बैज लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

3. गौरा शक्ति एप पर रजिस्ट्रेशन कराने के पश्चात महिला हेल्प डेस्क की Mapped कर्मीयों  रजिस्ट्रेशनकर्ता को कुशलता के लिए काल करके उसे अपना सम्पर्क अधिकारी होने से अवगत करायेगी तथा साथ ही गौरा शक्ति मॉड्यूल या Whatapp के माध्यम से भी शिकायत करने हेतु अवगत करायेगी।

4. महिला हेल्प डेस्क की Mappped कर्मी का मोबाइल फोन 24×7 Active रहेगा।

5. महिला हेल्प डेस्क की Mappped कर्मी शिकायत प्राप्त होने पर शिकायतकर्ता को तुरन्त फोन करेगी व शिकायत पर तत्काल कार्यवाही प्रारम्भ करेगी।

6. सभी थाना प्रभारियों को गौरा शक्ति मॉड्यूल के साप्ताहिक समीक्षा करने हेतु निर्देशित किया गया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->