पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

विकासखंड अगस्त्यमुनि, तहसील व जनपद रुद्रप्रयाग, के अंतर्गत तल्ला नागपुर क्षेत्र चोपता में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायती राज विभाग के तत
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

विकासखंड अगस्त्यमुनि मे  पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।

        विकासखंड अगस्त्यमुनि, तहसील व जनपद रुद्रप्रयाग, के अंतर्गत तल्ला नागपुर क्षेत्र चोपता में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायती राज विभाग के तत्वाधान में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया न्याय पंचायत चोपता के मेला मंच में 11 ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण की शुरुआत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार जी के द्वारा किया गया उनके द्वारा बताया गया कि  शत-प्रतिशत विकास लक्ष्यों को 2030 से पूर्व हासिल करने में समस्त ग्राम प्रधानों, वार्ड सदस्यों का अहम योगदान साबित होगा अधिक से अधिक ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को इस प्रशिक्षण का लाभ होगा, 

प्रशिक्षक  अनूप बडोनी द्वारा अवगत कराया गया   शत विकास लक्ष्यों के  स्थानीयकरण की अवधारणा के विषय पर वार्ड सदस्यों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई जिसमें 9 थीमो को शामिल करते हुए 17 गोलों बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई इस प्रशिक्षण में सभी ग्राम प्रधान गणों एवं वार्ड सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वार्ड सदस्य जीतपाल सिंह के द्वारा बताया गया कि वार्ड सदस्यों को प्राथमिकता में नहीं रखा जाता है साथ ही अगर बेहतर गांव का निर्माण करना है तो वार्ड सदस्यों को मुख्य भूमिका में रखा जाए

शिवालिक एजुकेशन सोशल वेलफेयर हुमन रिसोर्स संस्था से आए हुए कुलदीप नेगी, अभिवन पन्त, देवेंद्र नेगी, दयाल सिंह रावत, ने ग्रामों के विकास कार्यों से संबंधित विषयों पर चर्चा एवं जानकारियां दी, 

इस शुभ अवसर पर  ग्राम प्रधान कुण्डा    दानकोट जीतराज, प्रधान कोलू भन्नु सरिता देवी, प्रधान लोदला गीता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता मानेंद्र कुमार,व रणवीर फरस्वाण , उप प्रधान बोरा हरीश गुसाईं, उप प्रधान कोलुभन्नु दलेव सिंह,उप प्रधान क्यूडी संतोष कुमार, उप प्रधान गोरणा भरत सिंह, उप प्रधान घिमतोली  प्रेम सिंह नेगी, वार्ड सदस्य जाखणी विपिन नेगी, वार्ड सदस्य कोलू भन्नू अंजना देवी, वार्ड सदस्य बोरा मुरलीधर टम्टा, आदि लोग उपस्थित रहे

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->