पहाड़ी से भूस्खलन से सड़क का आधा हिस्सा टूटकर नदी में गिरा

4 दिन से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण दर्जन भर से अधिक गाँवों का सम्पर्क टूट गया है। जिससे स्थानीय निवासियों को विकट समस्या का सामना करना
खबर शेयर करें:

 पहाड़ी से भूस्खलन से सड़क का आधा हिस्सा टूटकर नदी में गिरा।

बरसात रुकने के बाद भी पहाड़ी से भूस्खलन सड़क का आधा हिस्सा टूटकर आवाजाही ठप्प।

जनपद चमोली के देवाल खेता- सियालकोट मोटरमार्ग पर भूस्खलन होने से सड़क का आधा हिस्सा पिंडर नदी में समा गया है। यह मार्ग 3 दिन पहले ही भूस्खलन की चपेट में आ गया था जिसमें जान माल का कोई नुकसान नही हुआ है।

 4 दिन से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण दर्जन भर से अधिक गाँवों का सम्पर्क टूट गया है। जिससे स्थानीय निवासियों को विकट समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 

अभी भी लगातार पहाड़ी से मलवा आना जारी है जिस कारण पीएमजीएसवाई विभाग की यह सड़क खुलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन रुकने के बाद ही यह सड़क यातायात के खोली जा सकती है।

पहाड़ी से अत्यधिक मलवा ओर बड़े पेड़ों के साथ विशालकाय बोल्डर आने से इस सड़क का आधा हिस्सा टूटकर पिण्डर नदी में समा गया है और इस स्थान पर भूस्खलन की समस्या लगातार होने के कारण आवाजाही के लिए मार्ग खुलने की स्थिति नही बन पा रही है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->