अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हादसे से 2 लोगों की मौत

गबनी गांव के पास एक वाहन द्वारा सड़क पर चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी गई,मुसाढुंग निवासी मदन सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 40 वर्ष व हरवीर सिंह पुत्र
खबर शेयर करें:

 अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हादसे मे  2 लोगों की मौत।


गाड़ी की टक्कर से केदारनाथ हाईवे पर दो लोगों की मौत, कल रात दस बजे करीब हुई दुखद घटना।

    केदानाथ हाईवे पर अज्ञात वाहन द्वारा सड़क पर चल रहे तीन लोगों को  वाहन चालक ने टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई व  एक घायल है, जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

 पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुदकमे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि तीनों लोग केदारनाथ यात्रा में घोड़ा-खच्चर चलाते थे और गौरीकुंड से पैदल घर की ओर आ रहे थे।

     घटना गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर गबनी गांव के पास की है, बीती रात करीब 10 बजे घटित हुई जहां एक वाहन द्वारा सड़क पर चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी गई  घटना में विकासखंड जखोली  के मुसाढुंग निवासी मदन सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 40 वर्ष व हरवीर सिंह पुत्र पूर्ण सिंह उम्र 43 वर्ष  की मौत हो गई। जबकि मुसढूँग  गावं के  धर्मेद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह उम्र 34 घायल हो गए जिन्हें हायर सेंटर रैफर किया गया है। दोनों मृतकों को जिला चिकित्सालय में पीएम कराया जा रहा है। 

    गबनिगावं से चंद्रापुरी बाजार तक अत्यधिक दुर्घटना की संभावना वाला क्षेत्र है यहां पर वाहनों की रफ्तार को सीमित रखने के उपाय किये जाने अति आवश्यक हैं। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->