मातृ शक्ति ने भव्य रूप से मनाया हर घर तिरंगा अभियान

आजादी का अमृत महोत्सव क्या है, हर घर तिरंगा अभियान, नरेन्द्र मोदी का अभियान, अम्बिका पुरोहित, बेरसकुण्ड, प्रभात पुरोहित,
खबर शेयर करें:


मातृ शक्ति ने भव्य रूप से मनाया हर घर तिरंगा अभियान।



बेरासकुण्ड महादेव मंदिर प्रांगण गूंज उठा अम्बिका पुरोहित के गीतों से।

Har Ghar Tiranga Abhiyan 2022 भारत सरकार द्वारा आजादी के 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया है। आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा Har Ghar Tiranga अभियान चलाया जा रहा है।


हर घर तिरंगा अभियान क्या है - अगर आप सोच रहे होंगे कि हर घर तिरंगा अभियान क्या है तो आपको बता दें संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है।


 स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में राष्ट्रीय ध्वज को सामूहिक रूप से घर पर लगाना न केवल तिरंगे के साथ हमारा निजी संबंध स्थापित करता है, बल्कि यह राष्ट्र-निर्माण के प्रति हम सबकी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का आह्वान करना और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को प्रोत्साहित करना है। Har Ghar Tiranga Date 2022 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक निर्धारित किया गया है।

इसी क्रम में आज जनपद चमोली के सुदूरवर्ती क्षेत्र बेरासकुण्ड मन्दिर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगारंग कार्यक्रम किये गए। अम्बिका पुरोहित द्वारा दी गयी अपनी प्रस्तुति में सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया ऐसे कला के धनी अम्बिका पुरोहित के उज्ज्वल भविष्य की कामना हिमालय की आवाज न्यूज पोर्टल के साथ सभी पाठक करते हैं।

सैनिक बहुल क्षेत्र गढ़वाल के हर गावँ से भारतीय सेना में सैनिक के रूप में सेवा देने वाले जवान भारत माँ की सेवा में सदैव तत्पर रहें हैं। जनजागृति ओर देश सेवा में गढ़वाल क्षेत्र सदैव आगे रहा है। गढ़वाल की सेना का लोहा विदेशी भी मानते हैं यह हमारे लिए गौरव का विषय है। उपस्थित जनों को राष्ट्र प्रथम की भावना का महत्व और राष्ट्र सर्वोपरि क्यों है पर विस्तार से बताया गया। सेना में रहकर सैनिक जिस तरह अपने देश की सेवा करता है उसी तरह हम अपने देश की सेवा अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करके कर सकते हैं।

हम जितनी प्रतिबद्वत्ता के साथ अपने किर्याकलापों को करेंगे उतनी ही देश की सेवा में हमारा योगदान होगा।

हर घर तिरंगा अभियान में मातृशक्ति  ने अपार उत्साह दिखाया है और अपने अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज को स्थापित किया। यह पर्व हर साल मनाया जाए यह उत्कण्ठा ओर विचार सभी के थे। हम सभी अपने राष्ट्र के प्रति कृतज्ञ है जिसने हमें जीवन जीने की कला सिखाई है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान मटई प्रभात पुरोहित, मंगसिरी देवी, मंगला देवी, रेखा देवी, मंजू देवी, निर्मला देवी, गुड्डी देवी और अम्बिका पुरोहित आदि उपस्थित   चमोली जनपद मुख्यालय के दूरस्थ गांवो ग्राम सभा मटई, ग्राम सभा बैरो, ग्राम सभा सेमा तीनों ग्राम पंचायत में भव्य रूप से  आजादी का अमृत महोत्सव सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर मातृ शक्ति ने बड़ चढ़ कर इस आजादी अमृत महोत्सव को अलग ही रूप से मनाया आजादी के नारों  से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। । वही गीत गढ़वाली झुमेलो और आजादी के गीतों पर झूमे पूरे क्षेत्र के लोग ।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->