पुलिस उपाधीक्षक ने स्मृति चिन्ह देकर, नए जीवन की शुरुआत,अच्छे स्वास्थ्य एवं सुखमय भविष्य की शुभकामनाओ के साथ सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी ससम्मान विदाई।

पुलिस उपाधीक्षक श्री धन सिंह तोमर द्वारा पुलिस लाईन गोपेश्वर स्थित सभागार में पुलिस विभाग से अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हो रहे 05 प
खबर शेयर करें:


रामरतन सिह पवांर/गढ़वाल ब्यूरो....

  विदा होकर आज यहाँ से चले जाओगे, पर आशा है यही कि जहाँ भी जाओगे खुशियाँ ही पाओगे।  


चमोली- आज दिनांक 30/
06/2022 को पुलिस उपाधीक्षक श्री धन सिंह तोमर द्वारा पुलिस लाईन गोपेश्वर स्थित सभागार में पुलिस विभाग से अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हो रहे 05 पु  989,

पुलिस कर्मियों का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम पुलिस विभाग में सेवानिवृत पुलिस कर्मियों के ड्यूटी के कार्यकाल के अनुभवों को साझा  किया  गया एवं उनकी कर्तव्य निष्ठा कसराहना की गयी। 

  पुलिस उपाधीक्षक महोदय ने कहा कि   सेवानिवृत्त होने के बाद भी पुलिस कर्मी अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए समाज की बुराइयों को दूर कर सकता है,  पुलिस विभाग में रहते हुए अफसरों के अधीन कार्य करना पड़ता है जबकि सेवानिवृत्त होने के बाद स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकता है और समाज में फैली बुराइयों को जागृति लाकर दूर कर सकता है। 

  पुलिस कर्मी सदैव ड्यूटी पर होता है वह कभी भी  रिटायर नहीं होता जो कि उसने ट्रेनिंग के दौरान पुलिस विभाग से शिक्षा प्राप्त की है वह सदा उसके साथ रहती हैं। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से कहा कि यदि आपको भविष्य में कोई विभागीय समस्या उत्पन्न होती है तो आप अपनी समस्या हमें बता सकते हैं। आपकी समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा। पुलिस विभाग में आपकी इस सेवा के प्रति ह्रदय से आभारी है

 और इनके सेवानिवृत्त के पश्चात जीवन के सुखमय, मंगलमय एवं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं देते है। सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं सेवानिवृत्त के उपरान्त स्वस्थ जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गयी।


सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का विवरण-

1- उ0नि0 (वि0श्रे0) स0पु0 दशरथ सिंह- 40 वर्ष, 04 माह, 29 दिवस की सराहनीय सेवा

2- उ0नि0 (वि0श्रे0) जयवीर सिंह – 40 वर्ष,01 माह, 29 दिवस की सराहनीय सेवा

3- कान्स0 185 स0पु0 चमन सिंह – 13 वर्ष, 07 माह, 11 दिवस की सराहनीय सेवा

4- अनुचर सुशीला देवी – 29 वर्ष , 01 माह, 08 दिवस की सराहनीय सेवा

5- कान्स0 183 स0पु0 वीरेन्द्र सिंह – 13 वर्ष,07 माह, 11 दिवस की सराहनीय सेवा (ऐच्छिक सेवानिवृत्त)

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रविकांत सेमवाल, यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक , अन्य कर्मचारीगण व परिवार के8 सदस्य मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->