रामरतन सिह पवांर/गढ़वाल ब्यूरो---
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कल रुद्रप्रयाग में कार्यकर्त्ता करेंगे स्वागत।
जखोली- कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा कल मंगलवार दिनांक 03/05/ 2022 को दोपहर बाद ढाई बजे प्रदेश अध्यक्ष बनकर रूद्रप्रयाग जनपद मुख्यालय पहुँच पहुंचेगे। इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का होटल ज्वाल्पा पैलेस नीयर गुलाबराय में काग्रेंस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया जायेगासाथ ही साथ कांग्रेस की भावी रणनीतियों को लेकर विचार विमर्श किया जायेगा।
कांग्रेस के रुद्रप्रयाग विधानसभा प्रत्याशी रहे जखोली ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कांग्रेस के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों,सभी ब्लाकाध्यक्षों,कांग्रेस के सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों,कांग्रेस से सम्बन्धित समस्त प्रधान, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के सम्मानित सदस्यों से नियत समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।