संच उस्तोली एकल परिवार की ओर से पूर्व सैनिकों व सेवारत सैनिकों के सम्मान समारोह का आयोजन

पूर्व सैनिकों व सेवारत सैनिकों के सम्मान में नन्दानगर के बेरासकुण्ड महादेव की पावन धरती पर गोपेश्वर की संच उस्तोली एकल परिवार की ओर से सम्मान समारोह,
खबर शेयर करें:

 रामरतन पंवार/गढ़वाल ब्यूरो

संच उस्तोली एकल परिवार की ओर से पूर्व सैनिकों व सेवारत सैनिकों के सम्मान समारोह का आयोजन।

देवभूमि उत्तराखण्ड ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अनेकों सैनिकों दिए। देश की सीमा के प्रहरियों ने समय समय पर अपने साहस से अनेकों ऐसे वीरतापूर्ण कार्य किये जिसके कारण देश के प्रत्येक नागरिक के दिल मे अपने देश के सैनिकों के प्रति  सबसे ज्यादा सम्मान है।

पूर्व सैनिकों व सेवारत सैनिकों के सम्मान में नन्दानगर के बेरासकुण्ड महादेव की पावन धरती पर गोपेश्वर की संच उस्तोली एकल परिवार की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व सैनिकों व सेवारत सैनिकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थराली विधानसभा के विधायक भूपालराम टम्टा द्वारा पूर्व सैनिकों व सेवारत सैनिकों व  परिजनों को सम्मानित किया ।

 विधायक भूपालराम टम्टा द्वारा बैरासकुंड महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों की खुशहाली की कामना की गई।

कार्यक्रम में गढ़वाल भाग प्रभारी एवं सम्भाग सचिव उत्तराखंड सम्भाग श्री आशीष थपलियाल , नन्दान्दगर प्रमुख भारती देवी, नन्दप्रयाग नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती हिमानी वैष्णव, मण्डल अध्यक्ष श्री खिलाप सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष दिलवर सिंह राणा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती देवेश्वरी गौड़, सन्धा देवराड़ी, सांसद प्रतिनिधि हीरा सिंह विष्ट, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख देव् सिंह नेगी, त्रिभुवन सिंह फर्स्वाण, प्रधान प्रभात पुरोहित, चाका मोठा के प्रधान हरेन्द्र खत्री, उपाध्यक्ष भाजपा लीलानंद पुरोहित, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय रावत, उपाध्यक्ष वलवीर रावत जी, महामंत्री उमेश कठैत जी,एकल अभियान के अध्यक्ष नंदन सिंह रावत जी, उपाध्यक्ष दिनेश नेगी जी, पुष्कर सिंह फर्स्वाण जी , एकल अभियान की महिला प्रमुख रश्मि नेगी, रश्मि भंडारी, पूर्व एवं वर्तमान प्रधान, क्षेत्र पँचायत सदस्य एवं सम्मानित मां भारती की सेवा करने वाले सैनिक भाई एवं उनके परिवार, एकल अभियान की आचार्य बहनें आदि उपस्थित रहीं। कार्य क्रम का संचालन श्रीमती भगवती देवी जी द्वारा किया गया।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->