भारतीय जनता पार्टी ने निकाली विजय संकल्प यात्रा- Bharatiya Janata Party took out Vijay Sankalp Yatra

खबर शेयर करें:

 रामरतन सिह पवांर/जखोली


भारतीय जनता पार्टी ने निकाली विजय संकल्प यात्रा

विजय संकल्प यात्रा मे बाईक रैली व स्वागत कार्यक्रम का भी किया गया आयोजन

रूद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विजय संकल्प यात्रा के तहत रुद्रप्रयाग जनपद के विभिन्न स्थानों पर रोड शो बाइक रैली व स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विजय संकल्प यात्रा  भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल  के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आज  नगरासू में बलराज पासी पूर्व सांसद, तीरथ सिंह रावत गढ़वाल सांसद , धन सिंह रावत कैबिनेट मंत्री, के साथ-साथ विजय संकल्प यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद घोलतीर में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। 


जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी आदि पदाधिकारियो ने अपना संबोधन दिया। इसके बाद घोलतीर से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ विजय संकल्प यात्रा आगे बढ़ी।  एवं उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा की  बाइक रैली भी साथ चली। जिसका शिवनंदी में स्वागत किया गया।

रुद्रप्रयाग तिराहे से भाजपा कार्यालय गुलाबराय तक रोड शो का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में  भाजपा कार्यकर्ता एवं संगठन के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल


, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, विधायक भरत सिंह चौधरी, कार्यक्रम के संयोजक वीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, कुलदीप आजाद नेगी, वीर सिंह रावत, आशा नौटियाल, शैलारानी रावत, अजेन्द्र अजय,  विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, रुद्रप्रयाग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी रुद्रप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट जिला पंचायत सदस्य सविता भंडारी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंवरी बर्त्वाल युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास डिमरी, अंजना रावत, अजय सेमवाल, ओमप्रकाश बहुगुणा, सतेन्द्र बर्त्वाल आदि मौजूद थे। 

विजय संकल्प यात्रा के दौरान पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़ से प्रतीत होता है कि पूरे उत्तराखंड में 2022 में 60 से ऊपर सीटें भाजपा के खाते में जाएगी। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केदारनाथ धाम से विशेष लगाव है । उन्होंने चार धाम यात्रा को विश्व पटल पर अग्रणी स्थान दिया है। जिस कारण आज उत्तराखंड में भारी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं ।जबकि चारों धामों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए नरेंद्र मोदी ने ऑल वेदर सड़क परियोजना व रेल लाईन निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्य यहां किए हैं। कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है यही कारण है कि आज बड़ी संख्या में लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है और जिस तरीके से जनता का समर्थन पार्टी को मिल रहा है उससे यही लगता है कि चौतरफा कमल का फूल खिलेगा।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->