पोखरी की चंद्रशिला पट्टी में भालू का आतंक, 3 माह में 16 हमले

पोखरी भालू आतंक, चंद्रशिला पट्टी भालू हमला, पोखरी गुलदार भालू समाचार, उत्तराखंड भालू हमला, गौशाला तोड़कर मवेशियों को मार रहा भालू, केदारनाथ वन्यजीव,
खबर शेयर करें:


पोखरी की चंद्रशिला पट्टी में भालू का आतंक, तीन माह में मवेशियों पर हमले की 16 घटनाएं।

पोखरी की चंद्रशिला पट्टी में भालू का आतंक, तीन माह में मवेशियों पर हमले की 16 घटनाएं

गौशालाएं तोड़कर मवेशियों को बना रहा निवाला, ग्रामीणों में दहशत; जनप्रतिनिधियों ने आंदोलन की चेतावनी दी।

पोखरी। विकासखंड पोखरी की चंद्रशिला पट्टी में भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हिंसक भालू आए दिन गौशालाओं को तोड़कर मवेशियों पर हमला कर रहा है। तीन माह के भीतर क्षेत्र में मवेशियों पर हमले की 16 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों और पशुपालकों में भय का माहौल है।

शुक्रवार रात कांडेई चंद्रशिला गांव में भालू ने अनुसुइया सिंह राणा की गौशाला तोड़कर गाभिन गाय को मार डाला। इससे एक रात पहले जौरासी गांव में अवतार लाल के बैल को भी भालू ने मार दिया था। अकेले कांडेई चंद्रशिला गांव में एक माह के भीतर चार गौशालाएं तोड़कर मवेशियों को मारने की घटनाएं हुई हैं।

चार सितंबर को सिदेली गांव में भालू के हमले से चट्टान से गिरकर जेठानी-देवरानी की मौत के बाद क्षेत्र में भालू की सक्रियता लगातार बनी हुई है। कांडेई चंद्रशिला, रडुवा, जौरासी, किमोठा, डुंगर, बगथल, भिकोना, खन्ना और जखमाला गांव प्रभावित हैं।

केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की नागनाथ रेंज की टीम वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं के नेतृत्व में भालू को पकड़ने के प्रयास कर रही है। गांव में पिंजरा लगाया गया है, लेकिन भालू अभी पकड़ में नहीं आया। प्रभावित पशुपालकों के मुआवजे की रिपोर्ट भी भेजी गई है।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र भालू को नियंत्रित करने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। डीएफओ रजत सुमन ने बताया कि गश्त तेज कर दी गई है और विशेषज्ञ टीम व चिकित्सक बुलाए गए हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->