उत्तराखंड चुनाव 2027: UKD ने जारी की 16 प्रत्याशियों की पहली सूची

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027, UKD प्रत्याशी सूची 2027, उत्तराखंड क्रांति दल, यूकेडी उम्मीदवार,
खबर शेयर करें:

 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: भाजपा-कांग्रेस से पहले UKD ने घोषित किए 16 प्रत्याशी, चुनावी सरगर्मियां तेज।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: भाजपा-कांग्रेस से पहले UKD ने घोषित किए 16 प्रत्याशी

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश में सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस से पहले उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने चुनावी तैयारियों में बढ़त बनाते हुए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। शनिवार को देहरादून में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने फाइव-लेयर सिस्टम के तहत 16 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

पार्टी नेतृत्व के अनुसार प्रत्याशियों का चयन संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण, जनसरोकारों और उत्तराखंड के हितों के लिए किए गए संघर्षों को आधार बनाकर किया गया है। यूकेडी के इस कदम को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारियों की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

इन विधानसभा सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से काशी सिंह ऐरी, धारचूला से पुष्पेश त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूरन सिंह कठैत, प्रतापनगर से प्रकाश राणा, कर्णप्रयाग से आशीष नेगी और जागेश्वर से दिनेश कुंजवाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं राजपुर विधानसभा सीट से देव चंद उत्तराखंडी, सल्ट से प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। टिहरी सहित अन्य घोषित सीटों के नामों का विवरण भी पार्टी की सूची में शामिल है।

यूकेडी ने कहा है कि शेष विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही दूसरी सूची जारी कर अन्य उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। चुनाव से काफी पहले प्रत्याशियों के नाम सामने आने से प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->