मोहनखाल-किणझाणी-चोपता सड़क की मांग, 78वें दिन भी धरना जारी

तुंगनाथ संघर्ष समिति आंदोलन, चोपता सड़क आंदोलन, मोहनखाल मोटर मार्ग, उत्तराखंड सड़क की मांग, 78वें दिन धरना जारी
खबर शेयर करें:

 

मोहनखाल-किणझाणी-चोपता सड़क की मांग को लेकर धरना 78वें दिन भी जारी।

मोहनखाल-किणझाणी-चोपता सड़क की मांग

सड़क स्वीकृति तक आंदोलन समाप्त नहीं करने पर अड़े आंदोलनकारी, शासन-प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

चोपता। मोहनखाल-किणझाणी-चोपता मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर तुंगनाथ संघर्ष समिति का आंदोलन लगातार जारी है। सड़क की स्वीकृति की मांग को लेकर चल रहा धरना शनिवार को 78वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।

धरनास्थल पर आंदोलनकारियों ने एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट किया कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी सड़क की मांग पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मोटर मार्ग की स्वीकृति क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सड़क सुविधा के अभाव में स्थानीय लोगों को आवागमन सहित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से मांग पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है।

आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा कि जब तक मोहनखाल-किणझाणी-चोपता सड़क मार्ग को मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक किसी भी परिस्थिति में आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर ललित पाठक, रवीन्द्र थपलियाल, अमर सिंह, वासुदेव सिंह नेगी, रणजीत सिंह, राजीव सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह, गोविंद प्रसाद, अनिल सिंह राणा, हरीश नेगी, संजय सिंह, विनोद सिंह, बालकृष्ण थपलियाल और पुष्कर सिंह सहित अन्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->