अगस्त्यमुनि में संस्कृत प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

अगस्त्यमुनि संस्कृत प्रतियोगिता ,संस्कृत भाषा प्रतियोगिता, खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता, उत्तराखंड संस्कृत अकादमी
खबर शेयर करें:

 अगस्त्यमुनि में खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।

अगस्त्यमुनि में संस्कृत भारती की प्रतियोगिता

अगस्त्यमुनि। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से संस्कृत भाषा एवं प्रदेश की तृतीय राजभाषा के प्रचार-प्रसार, संवर्धन और संरक्षण के उद्देश्य से गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में खंड स्तरीय वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत भाषा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने छह विधाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जगदंबा प्रसाद नौटियाल ने किया। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अगस्त्यमुनि की अधिशासी अधिकारी निकिता भट्ट और डॉ. विवेकानंद भट्ट रहे। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा में विभिन्न प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खंड संयोजक गंगाराम सकलानी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रागिनी नेगी, डॉ. विनोद प्रकाश भट्ट सहित शिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->