कीवी मिशन में धांधली और मनमाने फरमानों से किसानों में आक्रोश, उद्यान विभाग को चेतावनी।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में उद्यान विभाग की बहुप्रचारित 'कीवी मिशन' योजना भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है
पूर्व के अनुभवों का हवाला देते हुए किसानों ने बताया कि ठेकेदार सड़क किनारे ही सामग्री छोड़कर औपचारिकता पूरी कर देते हैं, जिससे पौधे लगाने के लिए जरूरी सीमेंट और फेंसिंग गार्ड (रक्षक काटें) जैसी आवश्यक सामग्री तक नहीं मिल पाती
वही जिला उद्यान अधिकारी राजेश प्रसाद जसोला द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा कार्यादेश किसानों को किये गए हैं तथा कार्य पूर्ण होने पर प्रस्तुत बिल वाउचरों के आधार पर भुगतान की कार्यवाही की जाती है।


