दशज्यूला महोत्सव के पांच दिन बाद भी जागतोली मिनी स्टेडियम में पसरा कचरा

दशज्यूला महोत्सव जागतोली, जागतोली मिनी स्टेडियम, जागतोली स्टेडियम में कचरा, दशज्यूला महोत्सव के बाद कचरा, चोपता जागतोली समाचार राइंका कांडई
खबर शेयर करें:

 

दशज्यूला महोत्सव के पांच दिन बाद भी जागतोली मिनी स्टेडियम में पसरा कचरा।

जगतोली मिनी स्टेडियम- हिमालय की आवाज़

चोपता। दशज्यूला महोत्सव के समापन के पांच दिन बाद भी जागतोली का निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम कूड़े-कचरे से अटा पड़ा है। स्टेडियम परिसर में जगह-जगह बिखरा कचरा अब आसपास के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई नहीं होने से गंदगी हवा के साथ आसपास के घरों और नजदीकी विद्यालय परिसर तक पहुंच रही है।

दरअसल, गत सप्ताह जागतोली मिनी स्टेडियम में पांच दिवसीय दशज्यूला महोत्सव आयोजित किया गया था। महोत्सव में बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानें लगाई गई थीं और हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। महोत्सव समाप्त होने के बाद दुकानदारों और आयोजन से निकला कचरा स्टेडियम परिसर में ही बिखरा रह गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पांच दिन बीतने के बावजूद कचरे का निस्तारण नहीं किया गया है। हवा चलने पर प्लास्टिक व अन्य कचरा आसपास के घरों के साथ ही राइंका कांडई के परिसर तक पहुंच रहा है।

मेला समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल ने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था के लिए जिला पंचायत को पहले ही सूचित किया जा चुका है। महोत्सव समाप्त होने के पांच दिन बाद भी कचरा नहीं उठाया जाना निराशाजनक है। उन्होंने जिला पंचायत से शीघ्र स्टेडियम परिसर की सफाई कर कचरे का उचित निस्तारण करने की मांग की।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->