रुद्रप्रयाग में 692 आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम

आंगन का मिलन कार्यक्रम रुद्रप्रयाग, रुद्रप्रयाग आंगनबाड़ी केंद्र, 692 आंगनबाड़ी केंद्र रुद्रप्रयाग, रेखा आर्या रुद्रप्रयाग, महिला एवं बाल विकास विभाग,
खबर शेयर करें:

 

रुद्रप्रयाग में 692 आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम।

रुद्रप्रयाग में आंगन मिलन कार्यक्रम


25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम, योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों की गतिविधियों का होगा प्रदर्शन।

रुद्रप्रयाग। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। विभाग के अनुसार जिले के तीनों विकासखंडों के 692 आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा ने बताया कि ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम को पोषण माह के साथ समन्वित रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जाएगा। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में महालक्ष्मी किट, बाल एवं महिला पोषण, मेरी सहेली सेनेटरी नैपकिन, नंदा गौरा योजना और अनुपूरक पोषाहार सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। कार्यक्रम के दौरान उनके योगदान को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->