ग्राम पंचायत त्यूँखर में दो भालुओं की आहट

उत्तराखंड भालू का आतंक, जखोली न्यूज रुद्रप्रयाग, भालू जंगल से बस्तियों की ओर क्यो आते हैं,
खबर शेयर करें:

ग्राम पंचायत त्यूँखर में दो भालुओं की  आहट, वन विभाग ने संभाला मोर्चा।

बरसात ओर सर्दियों के महीनों में भालू जंगल से बस्तियों की तरफ।

जखोली (रुद्रप्रयाग): विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत त्यूँखर के 'खेनज्वा' तोक में मंगलवार सुबह खेतों के पास अचानक दो भालू दिखने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार दोनों भालू काफी देर तक रिहाइशी मकानों के समीप मंडराते रहे। स्थानीय निवासी नरेंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि जब वे अपने पुराने मकान पर काम कर रहे थे, तभी महज 100 मीटर की दूरी पर भालू नजर आए। उन्होंने तुरंत भागकर जान बचाई और ग्रामीणों को अलर्ट किया। घटना के बाद से ग्रामीणों ने बच्चों व महिलाओं को अकेले खेतों व जंगलों की ओर न जाने की सलाह दी है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची, लेकिन ग्रामीणों के शोर-शराबे के कारण भालू जंगल की ओर भाग निकले। ग्राम प्रधान माधुरी देवी की सतर्कता के बाद वन विभाग दूसरे दिन भी इलाके में लगातार गश्त कर रहा है।


क्षेत्र के 83 वर्षीय बुजुर्ग चण्डी प्रसाद चमोली ने बताया कि बरसात में मक्का, झंगोरा कद्दू और सर्दियों में मेहल के दानों के लालच में भालू आबादी की ओर रुख करते हैं। उन्होंने चिंता जताई कि पशुपालन घटने और खेतों के बंजर होने से मानव उपस्थिति कम हुई है, जिससे जंगली जानवरों का बेखौफ आना-जाना बढ़ गया है।

 वन क्षेत्राधिकारी दक्षिणी जखोली हरीश थपलियाल ने बताया कि ग्राम त्यूखर क्षेत्र में भालू की सक्रियता के दृष्टिगत  ड्रोन से निगरानी के साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज, त्यूखर में  मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया।क्षेत्र में भालू की सक्रियता को देखते हुए छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से विशेष रूप से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को जंगल से होकर जाने वाले रास्तों पर अकेले विद्यालय न भेजें, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए स्वयं अथवा किसी जिम्मेदार वयस्क के साथ विद्यालय तक छोड़ एवं वापस ले जाए ।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->