बकरियां चरा रहे बुजुर्ग पर झपटा

डूंगरा गांव तेंदुआ आतंक, भगवान सिंह बोरा घायल, पिथौरागढ़ वन्यजीव हमला, उत्तराखंड फॉरेस्ट डिपार्टमेंट पिथौरागढ़ न्यूज़,
खबर शेयर करें:

 पिथौरागढ़ के डूंगरा में गुलदार का आतंक: बकरियां चरा रहे बुजुर्ग पर झपटा।

गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर; ग्रामीणों में दहशत।

सीमांत जिले के डूंगरा कुचड़ा गांव में शनिवार को गुलदार (तेंदुए) के हमले में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी भगवान सिंह बोरा (पुत्र स्व. धन सिंह बोरा) शनिवार को अपने घर के समीप बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया। बुजुर्ग के चीखने-चिल्लाने पर परिजन और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद गुलदार जंगल की तरफ भाग निकला। हमले में बुरी तरह जख्मी भगवान सिंह को ग्रामीणों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पिथौरागढ़ पहुंचाया गया। 

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश महामंत्री दीपिका बोरा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल बुजुर्ग का हाल-चाल जाना और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं, घटना के बाद से गांव में खौफ पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की लगातार आवाजाही से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर संकट मंडरा रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने और उसे जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन और वन विभाग ने समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो भविष्य में कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->