नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

कलुयुगी गुरु ने किया छात्रा से दुष्कर्म,
खबर शेयर करें:

कलुयुगी गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार, नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार।

जनपद के कनालीछीना विकासखंड क्षेत्र से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक हाईस्कूल में कार्यरत शिक्षक पर अपनी ही 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा का लंबे समय तक यौन शोषण करने का संगीन आरोप लगा है। इस घिनौने कृत्य का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए और जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

प्राप्त विवरण के अनुसार, छात्रा को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जटिलताएं और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण परिजन आनन-फानन में स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। वहां चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान जब डॉक्टरों ने छात्रा के गर्भवती होने की बात बताई, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से तत्काल मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी शिक्षक विद्यालय में अपनी मर्यादा भूलकर काफी समय से छात्रा का शोषण कर रहा था। आरोप है कि जब उसे छात्रा के गर्भवती होने का पता चला, तो उसने मामले को दबाने के उद्देश्य से पीड़िता को गर्भपात की दवा खिला दी। दवा के दुष्परिणामस्वरूप छात्रा की हालत बिगड़ गई और उसे भारी ब्लीडिंग होने लगी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है और पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी गई है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->