रुद्रप्रयाग जिला न्यायालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्षारोपण,
खबर शेयर करें:

 रुद्रप्रयाग जिला न्यायालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्षारोपण, रोपे गए औषधीय और फलदार पौधे।

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला न्यायालय परिसर, रुद्रप्रयाग में वृहद वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष नीना अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और आमजन में पर्यावरणीय चेतना को जगाना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला जज नीना अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण समस्त मानव जाति की साझा जिम्मेदारी है। जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से बढ़ रहे असंतुलन के दुष्परिणाम पूरा विश्व भुगत रहा है। उन्होंने वृक्षों को ऑक्सीजन, जल व भूमि संरक्षण का मुख्य आधार बताते हुए हर नागरिक से जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

अभियान के तहत न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम, जल संरक्षण और सतत विकास जैसे गंभीर विषयों पर भी चर्चा की गई।

इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सिविल जज अमित कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ कुमार, सिविल जज विकास कुमार, बार संघ अध्यक्ष प्रदीप जगवाण, सचिव महावीर बुटोला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नरेन्द्र कोहली व प्रमेन्द्र सिंह असवाल सहित भारी संख्या में अधिवक्ता और न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला उद्यान विभाग, वन विभाग और सूचना विभाग का विशेष सहयोग रहा।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->