केदारनाथ धाम में बड़ा हादसा टला

Kedarnath Tent Fire, Kedarnath News, Kedarnath Accident averted, Petromax Fire Kedarnath, Chardham Yatra Security,
खबर शेयर करें:

 

केदारनाथ धाम में बड़ा हादसा टला।

 पेट्रोमैक्स गिरने से टेंट में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे श्रद्धालु।

केदारनाथ/फाटा। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा केदारनाथ धाम में सोमवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। केदारनाथ अस्पताल के समीप संचालित एक टेंट में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और मची रही। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय टेंट के भीतर कोई भी श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिसके चलते एक बड़ा साया टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

टेंट संचालक अनूप सिंह नेगी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल के पास उनके कुल चार टेंट संचालित होते हैं। सोमवार देर शाम दिल्ली से आए कुछ युवा तीर्थयात्री उनके टेंट में ठहरे हुए थे। टेंट के भीतर रोशनी के लिए उपयोग में लाया जा रहा पेट्रोमैक्स (गैस लैंप) अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। लैंप के गिरते ही उसमें से भड़की आग ने देखते ही देखते पूरे टेंट को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक टेंट पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

संचालक नेगी के अनुसार, राहत की बात यह रही कि आग लगने के दौरान सभी युवा श्रद्धालु टेंट से बाहर थे। हादसे के बाद संबंधित युवाओं से आवश्यक बातचीत और आपसी समझौते के बाद उन्हें गंतव्य के लिए रवाना होने दिया गया। दूसरी ओर, इस संवेदनशील घटना के संबंध में आधिकारिक पक्ष और जानकारी लेने के लिए जब केदारनाथ चौकी इंचार्ज मुकेश डिमरी से दूरभाष पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनसे संपर्क नहीं हो सका और उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। फिलहाल प्रशासन तीर्थयात्रियों से यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील कर रहा है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->