खाई में गिरी कार, एक ही गांव के 3 लोगों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

भीरी-तोड़ीधार-पेलिंग मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना 3 की मौत 5 घायल,
खबर शेयर करें:

 रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक ही गांव के 3 लोगों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल।

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चमोली में तड़के हुए हादसे के बाद अब रुद्रप्रयाग जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ ऊखीमठ विकासखंड के अंतर्गत भीरी-तोड़ीधार-पेलिंग मोटर मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर भुतेर तोक के समीप गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी मृतक और घायल एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खाई से शवों और घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल हुए पांच लोगों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी लोग ऊखीमठ विकासखंड के उथिंड गांव के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान महेंद्र सिंह (68) पुत्र रूप सिंह, उनके पुत्र अंजन सिंह (42) और संगीता देवी (32) पत्नी पंकज सिंह के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में रेशमा देवी पत्नी अंजन सिंह समेत चार मासूम बच्चे—दक्षित (5), सान्वी (3), विहान (8) और वैभव (10) शामिल हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद से उथिंड गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->