लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग की अनदेखी किसी राहगीर की जान पर भारी पड़ सकती है।
पिछले वर्ष की आपदा से क्षतिग्रस्त पुश्तों व मलबे का निस्तारण न होना कहीं न कहीं सवाल खड़े करता है।
विकासखण्ड जखोली के मुख्य बाजार मयाली से जखोली मुख्यालय जाने वाले मोटरमार्ग पर लोक निर्माण विभाग के केम्प कार्यालय से महज 50 मीटर आगे पिछली बरसात में टूटे पुस्ते की मरोम्मत का न होना व मयाली पार्किंग की बदहाल स्थिति का सही न होना कई सवाल खड़े करता है।
इस सम्बंध में टूटे पुश्ते से बनी दुर्घटना की संभावना शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ था जिसपर अभीतक कोई कार्यवाही न होने से राज्यान्दोलनकारी सुरेन्द्र दत्त सकलानी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग का केम्प कार्यालय यहाँ पर है और जब ताले ही लगा कर रखने थे इस कार्यालय के पुनर्निमाण में सरकारी धन क्यो दुरप्रयोग किया गया। यदि 15 जून तक इस कार्यालय में सम्बंधित सहायक अधिशासी अभियंता अपना कार्यालय सुचारू रूप से संचालित नही करवाता है तो में मयाली बाजार में अनशन करूँगा।
अधिसाशी अभियंता लोक निर्माण विभाग इंद्रजीत बोस द्वारा बताया गया की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जिसमें अति शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जायेगा व सहायक अधिसाशी अभियंता को समय समय पर मयाली कैंप कार्यालय में कैंप कार्यालय में बैठने हेतु व्यवस्था बनाई जा रही है।


