प्रतिबंधित पशु कटान का भंडाफोड़

ईद-उल-अजहा (बकरीद) में प्रतिबंधित पशु कटान,
खबर शेयर करें:

 प्रतिबंधित पशु कटान का भंडाफोड़: 150 किलो मांस बरामद, एक महिला गिरफ्तार, सात आरोपी फरार।

इमलीखेड़ा/पिरान कलियर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मद्देनजर पुलिस की मुस्तैदी के चलते क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु कटान के एक बड़े मामले का पर्दाफाश हुआ है। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के पलूनी गांव में पुलिस ने एक दो मंजिला मकान पर छापेमारी कर करीब 150 किलोग्राम संदिग्ध मांस, पशु अवशेष और कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका पति समेत सात आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मदरसे के पास एक मकान में प्रतिबंधित पशु का कटान किया जा रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही आरोपियों में हड़कंप मच गया और वे खेतों के रास्ते भाग निकले। हालांकि, पुलिस ने घर के भीतर मांस की काट-छांट कर रही एक महिला को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिला ने कबूला कि ईद की कुर्बानी के लिए उसके पति और साथियों ने प्रतिबंधित पशु खरीदा था।

घटना की सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार ने मांस का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया गोवंशीय मांस होने की आशंका पर सैंपल को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है, जबकि शेष 150 किलो मांस व अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया गया। मौके से एक मोटरसाइकिल, छुरी और कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि फरार आरोपी शमीम, तालिब, शम्श, कुर्बान, इकबाल, मेहरबान और अफरोज के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार महिला को कोर्ट में पेश किया जा रहा है, वहीं फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस सफल कार्रवाई में कांस्टेबल संजय रावत, बबलू कुमार और फुरकान अहमद शामिल रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->