​जगदी मन्दिर धनकुराली में तीन दिवसीय महायज्ञ का समापन

तीन दिवसीय महायज्ञ का समापन,
खबर शेयर करें:

 

​जगदी मन्दिर धनकुराली में तीन दिवसीय महायज्ञ का समापन।

 विधायक भरत सिंह चौधरी ने की शिरकत के साथ घोषणाएं।

जखोली (रुद्रप्रयाग): विकासखंड जखोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनकुराली स्थित जगदी माता मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय महायज्ञ एवं हवन का विधि-विधान के साथ समापन हो गया। 'नागेन्द्र देवता मेला एवं पर्यटन विकास समिति लस्या पट्टी' के सौजन्य से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के 18 गांवों के श्रद्धालुओं ने शिरकत कर पुण्य लाभ अर्जित किया। 6 फरवरी से शुरू हुए इस महायज्ञ में आचार्य राजेश्वर प्रसाद थपलियाल व अन्य विद्वानों ने मंत्रोच्चारण और आहुतियों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

​समापन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हवन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसका वैज्ञानिक आधार भी है, जो वातावरण की शुद्धि और मानसिक शांति के लिए अनिवार्य है। विधायक ने ग्रामीणों को बड़ी सौगात देते हुए धनकुराली मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु शासन से धनराशि स्वीकृत होने की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने गाँव में पंचायत भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

​इस अवसर पर देव समिति के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेवाड़, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र भंडारी, प्रधान नरेंद्र सिंह राणा, प्रबंधक धूम सिंह राणा, रघुवीर सिंह राणा और किशन सिंह नेगी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->