उक्रांद ने फूँका सरकार का पुतला

अंकिता हत्याकांड ने छोड़े कई सवाल,
खबर शेयर करें:

 

अंकिता हत्याकांड: उक्रांद ने फूँका सरकार का पुतला।

दोषियों को कड़ी सजा और CBI जांच की मांग।

रुद्रप्रयाग। अंकिता हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को उक्रांद कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय बाजार में एकत्र होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने न केवल अंकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग की, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक भाजपा नेता के बयानों पर भी कड़ी आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान किया।

​उक्रांद के जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंक्वाण ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा शुरुआत से ही इस मामले में दोषियों को संरक्षण देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष न्याय के लिए इस पूरे प्रकरण की सीबीआई (CBI) जांच होना अनिवार्य है। वहीं, उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने पौराणिक संदर्भ देते हुए कहा कि जिस तरह मंदोदरी और गांधारी ने अधर्म के विरुद्ध आवाज उठाई थी, उसके विपरीत आज महिला मोर्चा का मौन रहना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।

​पुतला दहन कार्यक्रम में उक्रांद के जिला महामंत्री अजीत सिंह, रवि राणा, उपेन्द्र पंत, हरि भजन, विपिन बिष्ट, जसपाल सिंह जगवान, प्रदीप बुटोला, शैलेन्द्र बुटोला, शंभू प्रसाद भट्ट, दीप्रकाश भट्ट, राय सिंह पंवार, विजय सिंह राणा और देवेन्द्र रावत सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अंकिता को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->