भारतीय जनता पार्टी के आगामी छ: राष्ट्रीय कार्यक्रमों के निमित्त बैठक

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कब हुई थी,
खबर शेयर करें:

 मानेंद्र कुमार- चोपता।

भारतीय जनता पार्टी के आगामी  छ: राष्ट्रीय कार्यक्रमों के निमित्त आज भाजपा मण्डल चोपता के अंतर्गत चोपता बाजार में मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी की अध्यक्षता में व्यवस्था बैठक का आयोजन।

 भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य बनने के बाद मंडल में पहुंचे पहली बार, मुख्य अतिथि विक्रम सिंह कंडारी का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया भव्य स्वागत।

आगामी व्यवस्था कार्यक्रम बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र समक्ष द्वीप प्रज्वलित, कर पुष्प अर्पित करते हुए शुभारंभ किया गया। मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी ने सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया,  कि मण्डल में छः अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस से,चौदह अप्रैल डा भीमराव अंबेडकर जयंती ‌तक नो दिवसीय भाजपा कार्यक्रम होने हैं। इन  कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका और सहयोग बहुत जरूरी है ताकि हम इस कार्यक्रम को मंडल में भव्य बना सकें।

भाजपा जिला मंत्री गंभीर सिंह बिष्ट ने बताया, भाजपा राष्ट्रीय नौ दिवसीय कार्यक्रमों में, प्रत्येक बूथ स्तर पर प्राथमिक सदस्य सभाएं, कार्यकर्ताओं के निवास स्थलों पर पार्टी ध्वजारोहण, इसके साथ-साथ गांव चलो अभियान, लाभार्थियों से संपर्क, ग्राम चौपाल जैसे विभिन्न प्रकार के जनसंपर्क कार्यक्रम होने हैं, इन कार्यक्रमों में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता ने कंधे से कंधे मिलाकर सहयोग करना है,

मंडल में आगामी नौ दिवसीय कार्यक्रम के मंडल प्रभारी विक्रम सिंह कंडारी ने कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा, कि कल ही छः अप्रैल को पूरे भारत में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया है,।

छः अप्रैल उन्नीस सौ अस्सी में भाजपा की नींव रखी गई थी। इस पार्टी ने अपने संघर्ष और समर्पण के बल पर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया है। भाजपा का इतिहास और संघर्ष बहुत बड़ा प्रेरणादायक है, और हमें गर्व है कि आज हम इस पार्टी का हिस्सा है जो कि हम यहां पर एकत्र हुए हैं,।

  भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने बताया भाजपा की जड़े 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से जुड़ी है जिसकी स्थापना डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की  है। जनसंघ का उद्देश्य भारत को एक सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारधारा पर खड़ा करना है। 

अंतोदय के सिद्धांत और सेवा ही संगठन के मंत्र को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उत्थान और निर्माण में निरंतर कार्य कर रही है। इसी कारण देश की जनता ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में चुना है, और   पूरे देश में विकास कार्य हो रहे है। मंडल में आगामी कार्यक्रमों में आप सभी लोगों ने एकजुट होकर भव्य कार्यक्रम करने है। कार्यक्रम का संचालन  दीपक नेगी के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक त्रिलोचन प्रसाद भट्ट,  सहसंयोजक भागचंद लाल,भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री अमित प्रदाली, मीडिया प्रभारी मानेंद्र कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जनप्रतिनिधि लक्ष्मण बर्तवाल, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष दुर्गा करासी, उपाध्यक्ष राखी गुसाई, मंडल मंत्री मीनाक्षी बर्तवाल ,  हर्ष लाल,मंडल अनु०मोर्चा अमित कुंजवाल, कोषाध्यक्ष राकेश रावत, चंद्र बल्लव चमोला, रामेश्वर सेमवाल, गोकुल लाल टम्टा, यशपाल रावत, हिम्मत रावत, भागचंद नेगी, भरत सिंह नेगी आदि सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->